Railway Recruitment 2022: सेंट्रल रेलवे ने जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (JTA) के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cr.indianrailways.gov.in से फॉर्म को डाउनलोड करके 14 फरवरी तक निर्धारित पते पर भेजना होगा.
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार रिक्त पदों की कुल संख्या 20 है. इन पदों में से 8 पद अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए, एससी उम्मीदवारों के लिए 3 पद, एसटी उम्मीदवारों के लिए 2 पद, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 5 पद और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 2 पद रिक्त हैं.
जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (JTA) के रिक्त पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट की आयु 18 से 33 वर्ष निर्धारित है. ओबीसी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 साल का और एससी और एसटी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट प्रदान की जाएगी. इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री एवं अन्य निर्धारित योग्यताएं होनी चाहिए. आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता की पूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें.
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / महिला / अल्पसंख्यक / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये और अन्य उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपए का भुगतान करना होगा. उम्मीदवार आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ लें.
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें