आज की तेजी से बदलती दुनिया में टेक्नोलॉजी हर क्षेत्र में अपने पैर जमा रही है. खासकर एआई (Artificial Intelligence) ने नौकरी करने के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है. 30 से 40 साल के पेशेवर अब एहसास हो रहा है कि पुराने तरीके से काम करना आसान नहीं है. ऐसे में एआई सीखना और नए स्किल्स को अपनाना उनके करियर के लिए बहुत जरूरी हो गया है.
इतना ही नहीं ऑटोमेशन और एआई टूल्स नौकरियों का तरीका बदल रहे हैं. आज के समय में अधिकांश कंपनियां AI से काम करने पर जोर दे रही हैं, लेकिन सवाल वहीं है कि क्या AI नौकरियों पर खतरे की तरह मंडरा रहा है?
तैयार कर रहा है रिपोर्ट
AI रिपोर्ट तैयार कर रहा है, डेटा का विश्लेषण कर रहा है, कोड लिखने के साथ और कई काम कर रहा. कई ऐसे काम जिनके लिए सालों का एक्सपीरियंस जरूरी था, अब एआई की मदद से तेजी से किए जा रहे हैं. Open AI जैसी कंपनियां भारतीय कॉलेजों में AI पढ़ाई को बढ़ावा दे रही हैं. इसके साथ ही वह गूगल परीक्षा तैयारी और स्किल्स डेवलपमेंट के लिए AI टूल्स का इस्तेमाल कर रही हैं. इससे यह बिल्कुल साफ है कि अब एआई सीखना केवल विकल्प नहीं बल्कि जरूरत है. इसके लिए कई ऐसे कोर्स है, जो लोगों को सीखाने में मदद करते हैं, तो चलिए जान लेते हैं इनके बारे में.
AI लिटरेसी फॉर नॉन टेक्निकल प्रोफेशनल्स
गूगल का AI Professional Certificate उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो एआई के बारे में जल्दी और आसानी से सीखना चाहते हैं. यह कोर्स एआई के बेसिक रुल्स, एआई का सही और नैतिक इस्तेमाल और काम में एआई का यूज करना सिखाता है. यह कोर्स हिंदी और अंग्रेजी में है और आने वाले समय में और भारतीय भाषाओं में भी आएगा.
40 साल की उम्र में क्यों मददगार: इस उम्र में आप सिर्फ टेक्नोलॉजी से जुड़े स्किल्स नहीं सीखते बल्कि अपने काम और अनुभव के साथ एआई का इस्तेमाल करना सीखते हैं.
एआई और मशीन लर्निंग डेटा पर काम करते हैं. इसलिए जो लोग डेटा को समझते हैं, वो हमेशा काम के लिए उत्सुक रहते हैं. आप इन क्षेत्रों में अपने करियर को मजबूत बना सकते हैं-
ये स्किल्स खासकर उन पेशेवरों के लिए जरूरी होती है, जो फाइनेंस, मार्केटिंग, ऑपरेशन, एचआर या स्ट्रेटेजी से जुड़े हुए हैं.
क्लाउड और साइबर सुरक्षा सर्टिफिकेट
आईटी में नौकरी कर रहे लोगों ऑटोमेशन और बदलाव को लेकर चिंतित हैं.जैसे-जैसे कंपनियां डिजिटल हो रही हैं, इन स्किल्स की मांग लगातार बढ़ रही है इसमें-