scorecardresearch
 

ड्रोन से लड़ी जा रही US-इजरायल-ईरान की जंग: ड्रोन इंजीनियर बनने का करियर है इतना बड़ा

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध में जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है वह है ड्रोन (UAV) तकनीक. यह जंग अब केवल मिसाइलों और लड़ाकू विमानों तक सीमित नहीं रह गई है. इस बीच ड्रोन इंजीनियर बनने की चर्चा तेज हो गई है. युवा जानना चाहते हैं कि किस तरह इस क्षेत्र में करियर बना सकते हैं.  

Advertisement
X
ड्रोन इंजीनियर की बढ रही है मांग. (Photo : Pexels)
ड्रोन इंजीनियर की बढ रही है मांग. (Photo : Pexels)

मीडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने युद्ध के तौर-तरीकों को पूरी तरह बदलकर रख दिया है. अब लड़ाई केवल मिसाइलों और फाइटर जेट्स तक सीमित नहीं रही, बल्कि आसमान में उड़ते छोटे लेकिन बेहद घातक ड्रोन इस जंग का चेहरा बन चुके हैं. सटीक हमलों से लेकर जासूसी और रेस्क्यू ऑपरेशन तक, ड्रोन की बढ़ती भूमिका ने इसे भविष्य की सबसे अहम टेक्नोलॉजी बना दिया है. यही वजह है कि बड़ी संख्या में युवा अब इस क्षेत्र में करियर बनाने की ओर आकर्षित हो रहे हैं और ‘ड्रोन इंजीनियर’ एक उभरता हुआ लोकप्रिय प्रोफेशन बनता जा रहा है. 

करियर के क्षेत्र में उभर रहा ड्रोन इंजीनियर 

ड्रोन के बढ़ते इस्तेमाल ने युवाओं के लिए नए अवसर खोल दिए हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले समय में ड्रोन इंजीनियर की मांग तेजी से बढ़ेगी. 

कैसे बनें ड्रोन इंजीनियर? 

ड्रोन इंजीनियर बनने के लिए टेक्निकल नॉलेज होनी चाहिए. लेकिन पहले शुरुआत 12वीं से होती है. इस क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवा को 12वीं के बाद साइंस (PCM) स्ट्रीम का चुनाव करना होता है. इसके बाद एरोनॉटिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, रोबोटिक्स या मैकेट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की जा सकती है. इसके साथ ही ड्रोन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एम्बेडेड सिस्टम और फ्लाइट कंट्रोल जैसे फील्ड में नॉलेज लेना आवश्यक है. प्रैक्टिकल अनुभव के लिए ड्रोन ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन भी अहम भूमिका निभाते हैं. आप चाहे तो, बीटेक इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग का कोर्स भी कर सकते हैं. ये कोर्स 4 साल का होता है जिसमें ड्रोन के सेंसर, कैमरा, GPS समेत कई अन्य उपकरणों के बारे में बताया जाता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: टीचर से बैंक तक इन विभागों में निकली 14 हजार से ज्यादा भर्तियां, सैलरी भी है आकर्षक

ड्रोन से जुड़े इन क्षेत्रों में भी बना सकते हैं करियर 

  • ड्रोन डेवलपर-  ये ड्रोन के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर डिजाइन का काम करते हैं. 
  • ड्रोन पायलट- इस फील्ड में जाना युवाओं का सपना होता है. ड्रोन उड़ाने के लिए DGCA से लाइसेंस ले सकते हैं. ट्रेनिंग के बाद मैपिंग, सर्वे, फोटोग्राफी जैसे क्षेत्रों में काम मिलता है.
  • रिसर्च एंड डेवलपमेंट- ड्रोन टेक्नोलॉजी में नए इनोवेशन के लिए डिफेंस, एग्रीकल्चर या डिलीवरी सेक्टर में काम कर सकते हैं. 

इन जगहों पर मिलेगी जॉब

ये कोर्स करने के बाद युवाओं को डिफेंस (DRDO), एग्रीकल्चर, लॉजिस्टिक्स, फिल्म इंडस्ट्री और सर्वे कंपनी, मीडिया और ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में नौकरी मिल सकती है. 

यह भी पढ़ें: नया लेबर लॉ नौकरी जाने पर किस तरह करेगा हेल्प? होगा नुकसान या मिलेगा फायदा 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement