भारतीय नौसेना में भविष्य बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नौसेना ने अग्निवीर के SSR, MR और SSR मेडिकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत अविवाहित पुरुष और महिलाएं इसका हिस्सा बन सकती हैं. पदों पर ऑनलाइन आवेदन 14 मार्च 2026 से शुरू हो चुके हैं, जो 6 अप्रैल 2026 को बंद हो जाएंगे. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर इन पदों पर अप्लाई कर सकते हैं.
इन तारीखों पर भी दे ध्यान
इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को इससे जुड़ी तारीखों पर भी ध्यान देने की जरूरत है. इस पद के लिए आवेदन 14 मार्च 2026 से शुरू हो गए हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है. वहीं, फॉर्म में हुई गलती को सुधारने के लिए 10 से 11 अप्रैल 2026 तय की गई है. वहीं, परीक्षा का आयोजन मई के महीने में हो सकता है.
https://www.joinindiannavy.gov.in/files/Advt_Agniveer_SSR_01_27_and_02_27_English.pdf
होनी चाहिए ये योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग है. SSR पदों के लिए उम्मीदवार को 12वीं पास होना अनिवार्य है. इसके साथ ही 12वीं में मैथ्य और फिजिक्स के साथ केमिस्ट्री, बायोलॉजी या कंप्यूटर साइंस में से कोई एक मुख्य विषय होना चाहिए. MR पद पर अप्लाई कर रहे उम्मीदवार की न्यूनतम योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए. वहीं, SSR मेडिकल के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 12वीं पास होने के साथ मेडिकल क्षेत्र के संबंधित विषय में योग्यता होनी चाहिए.
https://www.joinindiannavy.gov.in/files/Advt_Agniveer_MR_01_27_and_02_27_English.pdf
एज लिमिट
वहीं, अगर एज लिमिट की बात करें तो, पदों के अनुसार यह अलग-अलग है. इसमें सबसे अहम शर्त यह है कि उम्मीदवार को अविवाहित होना आवश्यक है वरना वह इस भर्ती के पात्र नहीं माने जाएंगे.
कैसे होगा सिलेक्शन?
इस भर्ती में चयन दो चरणों में होगी. पहले चरण में कंप्यूटर आधारित टेस्ट के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा. वहीं, दूसरे चरण में उम्मीदवारों को शारीरिक टेस्ट (PFT), लिखित एग्जाम और लास्ट मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा.
https://www.joinindiannavy.gov.in/files/SSR_Med_02_27_English.pdf
ऐसे करें आवेदन