scorecardresearch
 

ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए HPCL ने 731 पदों पर निकाली भर्ती, 2 लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी

Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) ने ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए नौकरी के शानदार अवसर खोले हैं. इसके तहत वह जूनियर एग्जीक्यूटिव, इंजीनियर, ऑफिसर और मैनेजमेंट से जु़ड़े 731 पदों पर नियुक्ति करेंगे. 

Advertisement
X
HPCL) ने ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए नौकरी के शानदार अवसर खोले हैं. (Photo :Pexels)
HPCL) ने ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए नौकरी के शानदार अवसर खोले हैं. (Photo :Pexels)

सरकारी नौकरी करना ज्यादातर युवा का सपना होता है. इस बीच Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) ग्रेजुएट उम्मीदवारों को नौकरी का शानादार मौका दे रही है. इस भर्ती के तहत कुल 700 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले से जारी है लेकिन अगर अभी तक किसी भी उम्मीदवार ने इसपर आवेदन नहीं किया है तो, वह 25 मार्च 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. 
 
731 पदों पर होगी भर्ती

HPCL की ओर से जारी इस भर्ती के जरिए कुल 731 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.  इनमें   सिविल इंजीनियर, केमिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, एचआर ऑफिसर, लीगल ऑफिसर, फाइनेंस ऑफिसर, सीनियर ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर (प्रोजेक्ट) और सीनियर साइबर सिक्योरिटी स्ट्रेटजिस्ट से जुड़े कई पद शामिल हैं. कंपनी तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों ही क्षेत्रों में उम्मीदवारों की तलाश कर रही है. आवेदन 25 फरवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 तय की गई है.

क्या है योग्यता ?

इस भर्ती के तहत एजुकेशन क्वालिफिकेशन की बात करें, तो उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन, फुल-टाइम डिप्लोमा, इंजीनियरिंग डिग्री, एमबीए, चार्टर्ड अकाउंटेंसी, कॉस्ट अकाउंटेंसी, लॉ ग्रेजुएशन या संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए. हालांकि, कुछ पदों के लिए काम का अनुभव भी मांगा गया है. 

Advertisement

कितनी मिलेगी सैलरी

HPCL में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार अच्छी सैलरी भी दी जाएगी. फ्रेशर के लिए सैलरी करीब 30 हजार रुपये से शुरू है और सीनियर पदों के लिए यह 2 , 80,000 रुपये तक जा सकती है. सीनियर साइबर सिक्योरिटी स्ट्रेटजिस्ट जैसे कुछ पदों के लिए सालाना पैकेज 50 से 60 लाख रुपये तक का भी हो सकता  है. 

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा. सबसे पहले लिखित परीक्षा का आयोजित किया जाएगा. इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को ग्रुप टास्क और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद से आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.  

ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार HPCL की आधिकारिक वेबसाइट www.hindustanpetroleum.com पर जाएं. 
  • वेबसाइट पर जाकर Current Openings सेक्शन में Recruitment of Officers 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें. 
  • फॉर्म में नाम, जन्मतिथि, पता, कैटेगरी और अन्य जरूरी जानकारी सही-सही भरें. 
  • इसके बाद फोटो और साइन अपलोड करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें.  
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement