भारत में न केवल काम करने का तरीका बदल रहा है बल्कि लगातार AI अपने पैर पसार रहा है. ऐसे में कई युवा इसे अपनी नौकरी पर खतरा मान रहे हैं, तो कई इसे सीखने के लिए उत्सुक हैं. अगर आप भी AI से जुड़े फील्ड जैसे वीडियो बनाना, मेमिंग या एनीमेशन जैसे क्षेत्रों में करियर बनाना चाहते हैं, तो इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी (IICT) के साथ मिलकर गूगल और यूट्यूब ने AI ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया है. इसके तरह युवाओं के हर महीने 15 हजार रुपये का स्कॉलरशिप भी दिया जाएगा.
क्या-क्या सीखेंगे युवा?
इस प्रोग्रम के तहत युवाओं को क्रिएटिव काम सीखने का मौका दे रहा. वह वीडिया बनाना, एनिमेशन और गेंमिंग जैसे क्षेत्र में टेक्नोलॉजी का काम सीख सकते हैं. यह ट्रेनिंग मीडिया, एनीमेशन, VFX, गेमिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग पर फोकस रहेगा.
मिलेगा फायदा
लोग कंटेंट बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एकदम परफेक्ट मौका है. इसका लाभ उन छात्रों को मिलेगा जो आगे जाकर कंटेंट क्रिएट करना चाहते हैं या मीडिया से जुड़े फील्ड में काम करना चाहते हैं.
दो चरणों में होगी ट्रनिंग
बता दें कि यह ट्रेनिंग दो चरणों में पूरी होगी. पहले फेज में आपको AI से जुड़ी बेसिक जानकारी दी जाएगी. इसमें गूगल करियर सर्टिफिकेट और गूगल क्लाउड के AI कोर्स शामिल होंगे. वहीं, दूसरा चरण पूरी तरह से प्रैक्टिकल होगा. इसमें युवाओं को प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा. इसके साथ ही उन्हें AI टूल्स का इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा. इसके साथ ही यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से ग्रो करने के टिप्स भी दिए जाएंगे. इस प्रोग्राम की खास बात यह है कि ऑनलाइन के साथ-साथ देश के बड़े शहरों में ऑफलाइन भी आयोजित की जाएगी.
क्रिएटिव इकोनॉमी को मिलेगा बूस्ट
भारत में डिजिटल क्रिएटर्स की कमी नहीं है लेकिन सभी की क्वालिटी और कमाई का लेवल एक जैसा नहीं होता है. वहीं, AI ट्रेनिंग की मदद से क्रिएटर्स अपना काम सुधार सकते हैं जिससे इकोनॉमी को अच्छा बूस्ट मिल सकता है.