scorecardresearch
 

री-NEET को लेकर धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा पत्र, छात्रों की सुविधाओं का किया जिक्र 

देशभर में NEET UG की री-परीक्षा का आयोजन 21 जून को किया जाना है. ऐसे में छात्रों और अभिभावकों के मन में कई सवाल खड़े हो रहे हैं. इस बीच एक बार फिर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, उपराज्यपालों और प्रशासकों को पत्र लिखकर 21 जून को होने वाली नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा के सुगम और निष्पक्ष आयोजन के लिए उनका सहयोग मांगा है. 

Advertisement
X
री-नीट परीक्षा के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने लिखा खास पत्र.
री-नीट परीक्षा के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने लिखा खास पत्र.

लाखों मेडिकल कैंडिडेट 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 की परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, उपराज्यपालों और प्रशासकों से सही से परीक्षा करवाने के लिए मदद मांगी है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सभी को पत्र लिखकर परीक्षा के सुचारू, निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन के लिए सहयोग मांगा है. अपने पत्र में मंत्री ने अधिकारियों से परीक्षा केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, साथ ही देश के कई हिस्सों में बढ़ते तापमान को लेकर चिंता व्यक्त की है. 

बुनियादी सुविधाओं पर फोकस 

अपने पत्र में उन्होंने लिखा कि मौजूदा हीट वेव की श्थिति को देखते हुए मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि अपने राज्य, केंद्र शासित प्रदेश में 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा के लिए जिले के अधिकारी और सभी स्कूलों और कॉलेजों को उम्मीदवारों की सुविधा के लिहाज से जरूरी बेसिक सुविधा उपलब्ध करने के लिए निर्देश जारी करें. 

साफ-सफाई में नहीं होने चाहिए कमी 

इस दौरान स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली परीक्षा के बारे में निर्देश देते हुए कहा कि उम्मीदवारों को साफ पानी, अच्छी बैठने की जगह, चालू पंखे और कूलर, साफ वॉशरूम, छायादार प्रतीक्षा स्थल, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति और जहां भी जरूरत हो पोर्टेबल टॉयलेट शामिल हो सकते हैं. 

गर्मी के कारण लिया गया फैसला 

प्रधान ने पत्र में आगे लिखा कि मौजूदा लू की स्थिति को देखते हुए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी करें. यह सूचना ऐसे समय में आई है जब कई क्षेत्रों में सामान्य से अधिक तापमान बना हुआ है, जिससे लंबी परीक्षा अवधि के दौरान और परीक्षा केंद्रों तक यात्रा करने वाले छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ रही है. परीक्षा केंद्रों के अंदर की व्यवस्थाओं के अलावा, प्रधान ने राज्यों से परीक्षा के दिन उम्मीदवारों के लिए पर्याप्त परिवहन सुविधाएं सुनिश्चित करने को भी कहा. इस कदम का उद्देश्य खराब मौसम की स्थिति में परीक्षा स्थलों तक आने-जाने वाले छात्रों को होने वाली असुविधा को कम करना है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement