scorecardresearch
 

सेंट्रल बैंक में 275 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, मिलेगी 1 लाख रुपये सैलरी, जान लें लास्ट डेट

बैंक में नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह बेहद खास समय है. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 275 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. 

Advertisement
X
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 275 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. (Photo: Getty Images
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 275 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. (Photo: Getty Images

क्या आप भी लंबे समय से बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बहुत खास है. ऐसा इसलिए क्योंकि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 275 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं, जो 23 मार्च को बंद हो जाएंगे. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट centralbank.bank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. 

इसके तहत अलग-अलग टेक्निकल और प्रोफेशनल पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसमें IT ऑफिसर, सॉफ्टवेयर डेवलपर, डेटा साइंटिस्ट, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड और रिस्क मैनेजर जैसे पद शामिल हैं. 

क्या है एज लीमिट?

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एज पर भी ध्यान देना होगा. हालांकि, अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा अलग निर्धारित की गई है. ज्यादातर पदों के लिए न्यूनतम एज 23 साल है और अधिकतम एज 40 साल निर्धारित है. 

एजुकेशन क्वालिफिकेशन

वहीं, अलग एजुकेशन क्वालिफिकेशन की बात करें तो, अधिकतर पदों के लिए बीई, बीटेक, एमसीए या उससे जुड़े विषय में इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए. हालांकि, कुछ पदों के लिए क्लाउड, नेटवर्क या साइबर सिक्योरिटी का सर्टिफिकेट भी जरूरी है. रिस्क मैनेजर के लिए सीए, एमबीए (फाइनेंस) या उससे जुड़ी डिग्री मांगी गई है. अनुभव भी पद के हिसाब से 1 साल से लेकर 8 साल तक मांगा गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: https://centralbank.bank.in/sites/default/files/2026-02/Notification_Recruitment_Specialist.pdf

1 लाख तक है सैलरी 

वहीं, अगर सैलरी की बात करें, तो पदों के हिसाब से यह भी अलग है. इसकी शुरुआत 48,480 से लेकर लाख रुपये तक पहुंच सकती है. स्केल II में सैलरी 64, 820 से लेकर 93, 960 तक पहुंच सकती है.  स्केल III के पदों पर ये 85,920 से लेकर 1,05, 280 रुपये हो सकती है. स्केल IV में सैलरी 1,02,300 रुपये से शुरू होकर 1,20,940 रुपये तक पहुंच सकता है. इसके साथ ही उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य बैंक भत्तों का लाभ भी दिया जाता है.

ये है सिलेक्शन प्रोसेस 

सिलेक्शन प्रोसेस पर ध्यान दें तो, ये दो चरणों में होगा. पहले चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. परीक्षा करीब 90 मिनट की होगी. इसमें 90 सवाल पूछे जाएंगे और कुल 100 अंक होंगे. खास बात यह है कि गलत जवाब देने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. दूसरा चरण इंटरव्यू का होगा. लिखित परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. लास्ट में परीक्षा और इंटरव्यू में मिले नंबर के बेसिस पर चयन किया जाएगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement