scorecardresearch
 

बिहार में 300 पदों पर निकली भर्ती, लॉ से जुड़े लोग कर सकते हैं आवेदन 

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बेहद खास मौका है. BPSC ने प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर के पदों पर भर्तियां निकाली है. 

Advertisement
X
 BPSC ने प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं. (Photo : Pexels)
BPSC ने प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं. (Photo : Pexels)

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बिहार लोक सेवा आयोग ने प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर के 300 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. जो भी उम्मीदवार वकील बनना चाहते हैं, वह इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा.  इसके लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा.  

बता दें कि यह भर्ती गृह विभाग (अभियोजन निदेशालय) के अंतर्गत की जाएगी. जिन भी उम्मीदवारों के पास लॉ की डिग्री है वो इस भर्ती के जरिए इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं.

सिलेक्शन प्रोसेस पर दें ध्यान 

चयन प्रक्रिया पर फोकस करें, तो  पहले लिखित परीक्षा होगी, इसके बाद उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा देनी होगी. इसके बाद से उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.  

यह भी पढ़ें: https://bpsc.bihar.gov.in/wp-content/uploads/BPSC_content/Notices/Advertisement-132026-APO-Pre_BPSC-20260225-cjdpw3.pdf

क्या है इसके लिए योग्यता?

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री होना अनिवार्य है. इसके साथ ही एज लीमिट पर भी ध्यान देना होगा. इस पद पर पुरुष उम्मीदवार के लिए न्यूनतम एज 21 साल और अधिकतम एज 37 साल निर्धारित की गई है. पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एंव महिला) और अनारक्षित महिला- 40 साल एंव अनुसूचित जाति -अनुसूचित जनजाति (पुरुष एंव महिला) 42 साल निर्धारित की गई है. 

Advertisement

इस तरह करें आवेदन 

  • इस भर्ती का फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in जाएं. 
  • इसके बाद Recruitment से जुड़ी लिंक दिखाई देगी. 
  • अगर आपने पहले आयोग की किसी भी भर्ती में अप्लाई नहीं किया है, तो पहले रजिस्ट्रेशन कर लें. 
  • इसके बाद मिले रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के साथ लॉगइन करें और मांगी गई सारी डिटेल भरें. 
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सब्मिट कर दें. 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement