scorecardresearch
 

मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज, चेन्नई

मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज (MCC), चेन्नई की स्थापना सन् 1837 में एक स्कूल के तौर पर हुई थी. MCC को NAAC से A+ रेटिंग प्राप्त है.

Advertisement
X
Madras Christian College Chennai
Madras Christian College Chennai

कॉलेज का नाम: मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज, चेन्नई

कॉलेज का विवरण: मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज (MCC), चेन्नई की स्थापना सन् 1837 में एक स्कूल के तौर पर हुई थी. इस संस्थान की सफलता की कहानी में कई समर्पित भारतीय शिक्षकों के साथ-साथ प्रतिभाशाली छात्रों की पीढ़ियों ने अपना योगदान दिया है. यह कॉलेज अपने बेहतरीन अकेडमिक रिकॉर्ड के साथ-साथ स्टूडेंट्स में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए मशहूर है. इंडिया टुडे-नीलसन भारत के बेस्‍ट कॉलेज सर्वे 2016 में मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज को टॉप आर्ट्स कॉलेज की लिस्‍ट में सातवां स्‍थान दिया गया है.

MCC में इस समय 5000 से ज्यादा स्टूडेंट्स अलग-अलग विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं. एमसीसी में 31 अलग-अलग विभागों में 220 से ज्यादा फैकल्टी मेम्बर्स काम कर रहे हैं. MCC को NAAC से A+ रेटिंग प्राप्त है.

पता: मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज, तामबरम, चेन्‍नई, तमिलनाडु, भारत- 600 059
फोन नं: 91-44-22397731 (पीआर ऑफिसर), 91-44-22390675 (प्रिंसिपल)
फैक्‍स: 91-44-22394352 (पीआर ऑफिसर), 91-44-22394352 (प्रिंसिपल)
ईमेल: apro@mcc.edu.in, principal@mcc.edu.in
वेबसाइट: www.mcc.edu.in

Advertisement

फैसिलिटी: मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज में स्टूडेंट्स को मिलने वाली सुविधाएं इस प्रकार हैं:-
लाइब्रेरी
कम्प्यूटर लैब
क्लासरूम
म्यूजियम
रेजिडेंस हॉल
ऑडिटोरियम
स्पोर्ट्स
प्लेसमेंट सेल

मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज में निम्नलिखित कोर्स कराए जाते हैं:


कोर्स का नाम: बैचलर ऑफ आर्ट्स इन हिस्ट्री, आर्कियोलॉजी, म्यूजिकोलॉजी
कोर्स का विवरण: यह एक फुल टाइम कोर्स है.
डिग्री: बी. ए.
अवधि: 3 साल
योग्यता: इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट का बारहवीं पास होना जरूरी है.

कोर्स का नाम: बैचलर ऑफ आर्ट्स इन सोशल वर्क
कोर्स का विवरण: यह एक फुल टाइम कोर्स है.
डिग्री: बी. ए.
अवधि: 3 साल
योग्यता: इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट का 12वीं पास होना जरूरी है.

कोर्स का नाम: बैचलर ऑफ कॉमर्स
कोर्स का विवरण: यह एक फुल टाइम कोर्स है.
डिग्री: बी. कॉम.
अवधि: 3 साल
योग्यता: इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट का 12वीं पास होना जरूरी है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement