scorecardresearch
 
Advertisement

पीसीआर: वुहान लैब की इंटर्न ने गलती से फैलाया कोरोना वायरस?

पीसीआर: वुहान लैब की इंटर्न ने गलती से फैलाया कोरोना वायरस?

पूरी दुनिया में कोरोना की शुरुआत चीन से हुई, ये तो सब जानते हैं. लेकिन ये चीन में ठीक कैसे और कहां से फैला, इस पर अब भी सवाल है. हालांकि इसी बीच जो नई थ्योरी सामने आई है, उसमें चीन के वुहान में मौजूद उस वायरोलॉजी के लैब को ही कोरोना का केंद्र बिंदु माना गया है. इस केंद्र बिंदु के बीच में एक ऐसी लड़की, जिसे अब दुनिया कोरोना कन्या के तौर पर जानने लगी है. और ये लड़की कोई और नहीं बल्कि वुहान की वायरोलॉजी लैब की वो इंटर्न है, जिसकी लापरवाही और चूक के चलते पूरी दुनिया कोरोना का शिकार बन गई है. अमेरिकी न्यूज़ चैनल फॉक्स ने अपनी एक रिपोर्ट में ये दावा किया कि दुनिया को मुश्किल में डालने वाला कोविड-19 का वायरस चमगादड़ों से इंसान में नहीं आया बल्कि इंस्टीट्यूट में काम करने वाली एक इंटर्न की गलती की वजह से ये लैब से लीक होकर बाहर आ गया.

Advertisement
Advertisement