उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां बम फटने से दो बच्चों की मौत हो गई है. साथ ही हादसे में एक युवक भी घायल हो गया.
मामला सराय इनायत थाना क्षेत्र का है. जहां दुबावल गांव में ये घटना हुई. ब्लास्ट में दो बच्चों की मौत हो गई तो एक युवक इस धमाके में जख्मी हो गया. जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. धमाके के बाद मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं और तहकीकात की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के एक शौचालय में बम रखा हुआ था और वहां बम में ब्लास्ट हो गया है. घटना के वक्त दोनों बच्चे इस शौचालय के करीब थे. धमाके में दोनों बच्चों को अपना जान गंवानी पड़ी.
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर शौचालय में बम कहां से आया. फिलहाल मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं. जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.