scorecardresearch
 

अनामिका शुक्ला फर्जी टीचर मामले में मास्टरमाइंड का भाई पुलिस के हत्थे चढ़ा

पुलिस के मुताबिक, मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र उर्फ नीटू उर्फ राज एक ही शख्स के नाम हैं. पुष्पेंद्र फर्जी डिग्री रैकेट का बड़ा संचालक बताया जा रहा है.

Advertisement
X
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

  • कासगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
  • पुष्पेंद्र उर्फ राज बड़ा फर्जी डिग्री रैकेट चलाता है

अनामिका शुक्ला फर्जी टीचर मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. कासगंज पुलिस ने मास्टरमांइड आरोपी के भाई को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस मामले में कासगंज से पकड़ी गई सुप्रिया के जालसाज दोस्त राज का असली नाम सामने आया है.

पुलिस के मुताबिक, मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र उर्फ नीटू उर्फ राज एक ही शख्स के नाम हैं. पुष्पेंद्र फर्जी डिग्री रैकेट का बड़ा संचालक बताया जा रहा है. कथित आरोपी पुष्पेंद्र के भाई जसवंत को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ चल रही है. पुष्पेंद्र ने ही राज बनकर सुप्रिया को अनामिका शुक्ला के डॉक्युमेंट्स पर नौकरी दिलाई थी.

यूपी: 5000 शिक्षकों ने फर्जी दस्तावेज से ली नौकरी! फर्जीवाड़ा के 8 तरीकों का खुलासा

Advertisement

इधर, गोंडा जिले में असली अनामिका शुक्ला के सामने आने के बाद प्रयागराज की एक कथित अनामिका शुक्ला ने भी अपना इस्तीफा भेज दिया है. प्रयागराज के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को वॉट्सऐप के जरिए यह इस्तीफा भेजा गया है. यह इस्तीफा 6 जून की बैकडेट पर भेजा गया है. प्रयागराज की फर्जी अनामिका शुक्ला ने इस्तीफे में मां की बीमारी का हवाला दिया है.

अब तक करीब 250 लोगों की गिरफ्तारी

दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग में फर्जी शिक्षकों के मामले में जांच का दायरा बढ़ता जा है. रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. फर्जी शिक्षकों के मामले की जांच कर रही एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक, पिछले 2 साल में करीब ढाई सौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

फर्जी शिक्षकों की भर्ती के मामले सबसे पहले जून 2018 में एसटीएफ ने मथुरा जिले में फर्जी शिक्षकों का मामला पकड़ा था. जिसमें कड़ियां मिलाने पर जांच प्रदेश के अन्य जिलों में फर्जी शिक्षकों तक पहुंची थी.

Advertisement
Advertisement