खर्च अधिक बना रह सकता है. रिश्तों को निभाने के लिए प्रयासरत रहेंगे. निवेश में सजगता रखेंगे. सहजता से आगे बढ़ेेंगे. कामकाज सामान्य रहेगा.यात्रा हो सकती है. दान दिखाव व धर्मकार्य में रुचि बढ़ेगी. जल्दबाजी न दिखाएं. पेशेवर चर्चाओं में भाग लेंगे. सूझबूझ और जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार रखें. बजटीय गतिविधियों पर ध्यान बढ़ा रहेगा. विदेशी मामलों में रुचि लेंगे. रिश्तेदारों व संबंधियों से बनाकर चलेंगे. समकक्षों का समर्थन प्राप्त होगा.
नौकरी व्यवसाय- व्यावसायिक मामलों में धैर्य से काम लें. नियम का पालन रखें. कार्यव्यवस्था और अनुशासन रखेंगे. व्यक्तित्व संवार पर जोर बनाए रखेंगे. भूलचूक से बचने का प्रयास होगा.
धन संपत्ति- आर्थिक कार्य में सहजता आएगी. न्यायिक मामले उभर सकते हैं. अपरिचित से दूरी बनाए रहें. कार्यविस्तार के मामले गति लेंगे. योजनानुसार आगे बढ़ाएंगे. बजट से चलें.
प्रेम मैत्री- आवश्यक बातों में स्पष्टता रखें. रिश्तों में गंभीरता बनाए रहें. विपक्षियों से सतर्क रहें. मितभाषी बने रहें. धूर्त लोगों से सावधानी बरतें. चर्चा संवाद में सहज रहें. सबसे तालमेल बनाकर रखेंगे. निजी बातों पर फोकस रखें. आवश्यक निर्णय लेने में उतावली न दिखाएं.
स्वास्थ्य मनोबल- धैर्य व अनुशासन पर जोर बना रहेगा. व्यवस्थित दिनचर्या पर जोर रखेंगे. वचनबद्धता से बचें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
आज का उपाय: विश्वपालक श्रीहरि भगवान विष्णु और देवी मां महालक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें. पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं. दिखावा न करें.
शुभ अंक : 1, 3, 7 और 9
शुभ रंग : सिंदूरी लाल