scorecardresearch
 

प्रेम-प्रसंग में भाई बना रोड़ा तो बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर रची ऐसी साजिश...

यूपी के गोरखपुर (UP Gorakhpur) में एक युवक पर उसी की बहन ने जानलेवा हमला करवा दिया. दरअसल, लड़की का एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिस पर उसके भाई को ऐतराज था. जब भाई ने विरोध किया तो लड़की ने प्रेमी के साथ मिलकर भाई पर जानलेवा हमला करा दिया. पुलिस ने इस मामले में दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
X
प्रेम-प्रसंग में भाई बना रोड़ा तो बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खतरनाक साजिश. (Photo: Aajtak)
प्रेम-प्रसंग में भाई बना रोड़ा तो बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खतरनाक साजिश. (Photo: Aajtak)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का मामला
  • पुलिस की जांच में हुआ घटना का खुलासा

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (UP Gorakhpur) में एक लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने भाई पर जानलेवा हमला कर दिया. दरअसल, लड़की का भाई बहन के प्रेम-प्रसंग का विरोध कर रहा था. इस मामले की शिकायत पीड़ित युवक की मां ने पुलिस से की. जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया. पुलिस ने लड़की व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

इस मामले के बारे में SP नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि क्षेत्र अधिकारी चौरी चौरा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक गुलरिया ने आरोपी लड़की और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को रुखसाना नाम की महिला ने गुलरिया पुलिस से शिकायत कर कहा कि उसके पुत्र इरशाद पर जानलेवा हमला किया गया है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया. 

युवक की मां ने चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया था केस

रुखसाना ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया. पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो पता चला कि इरशाद पर जानलेवा हमला उसकी बहन आफरीन और उसके प्रेमी सूरज यादव ने किया. इरशाद इन दोनों के प्रेम-प्रसंग को लेकर विरोध कर रहा था. इसी वजह से आफरीन ने जानलेवा हमले की साजिश रची. पुलिस ने इस मामले में प्रेमी सूरज यादव और आफरीन को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज रही है.

Advertisement
Advertisement