scorecardresearch
 

Delhi: 8 साल की बच्ची से रेप करने वाला निकला HIV पॉजिटिव, मासूम का भी कराया गया टेस्ट

Delhi Rape: करीब एक सप्ताह पहले दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के बदरपुर इलाके में 8 साल की बच्ची के साथ रेप और बर्बरता की वारदात हुई है. पुलिस ने इस मामले में 32 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. पीड़ित बच्ची का परिवार और आरोपी एक ही मकान में किराएदार थे.

Advertisement
X
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • Delhi के बदरपुर इलाके का मामला
  • 32 साल के आरोपी ने किया था रेप

दिल्ली के बदरपुर इलाके में 8 साल की बच्ची के रेप के मामले में पकड़ा गया. आरोपी एचआईवी पॉजिटिव है. ये जानकारी मिलते ही पीड़ित बच्ची का तुरंत टेस्ट कराया गया. गनीमत रही कि टेस्ट में रिपोर्ट नेगेटिव आई. फिलहाल आरोपी राहुल पुलिस की गिरफ्त में है.

इस मामले की जनकरी दिल्ली पुलिस को 15 जून को लगी थी. थाना बदरपुर में एक बच्ची की मां ने शिकायत दी कि पास में रहने वाले एक युवक ने उनकी 8 साल की बेटी के साथ गलत हरकत की है. जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में बच्ची का मेडिकल कराया और फिर एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था. बच्ची के शरीर पर नोचने और खरोंचने के निशान भी थे. आरोपी नशे का आदी है.

बच्ची की मां बच्ची के साथ अकेले ही किराए के एक कमरे में रहती है और फैक्ट्री में काम करती है. बच्ची के पिता बहुत पहले ही अलग हो गए थे. बच्ची की मां जब दिन में अपने काम  पर गई थी, तब आरोपी ने बच्ची को अकेले पाकर वारदात को अंजाम दिया था.

Advertisement

वारदात के बाद से बच्ची की मां अपनी बेटी को अकेले घर पर छोड़ नहीं पा रही, जिस वजह से वो काम पर नहीं जा रही है. घटना के बाद से बच्ची डरी हुई है और रात में सो भी नहीं पा रही.

पीड़िता की मां ने बताया कि पति के अलग हो जाने के बाद वह दिल्ली यह सोचकर लाई थी कि कुछ काम करके कमाएगी और बेटी को पढ़ाएगी. लेकिन इस वारदात ने सब कुछ बदल दिया. महिला ने बताया कि बेटी को उसने वारदात के बाद से एक मिनट के लिए भी खुद से अलग नहीं किया है. हालांकि, मासूम के सारे टेस्ट करवा लिए गए हैं. रिपोर्ट निगेटिव है. 
 

 

Advertisement
Advertisement