scorecardresearch
 
Advertisement
जुर्म

नीरव-माल्या के बाद अब ये कारोबारी 5000 करोड़ लेकर देश से भागा

नीरव-माल्या के बाद अब ये कारोबारी 5000 करोड़ लेकर देश से भागा
  • 1/8
नीरव मोदी, मेहुल चौकसी और विजय माल्या के बाद अब एक और गुजरात के कारोबारी नितिन संदेसरा के देश छोड़कर नाइजीरिया भागने की खबर है.
नीरव-माल्या के बाद अब ये कारोबारी 5000 करोड़ लेकर देश से भागा
  • 2/8
बताया जा रहा है कि स्टर्लिंग बायोटेक के मालिक नितिन संदेसरा पर 5 हजार करोड़ रुपये के बैंक घोटाले का आरोप है. कुछ समय पहले यह खबर आई थी कि कारोबारी नितिन दुबई में हैं, लेकिन ईडी और सीबीआई से शीर्ष सूत्रों के मुताबिक वह नाइजीरिया भाग गए हैं.
नीरव-माल्या के बाद अब ये कारोबारी 5000 करोड़ लेकर देश से भागा
  • 3/8

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी और सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि नितिन, उसके भाई चेतन संदेसरा, भाभी दीप्ति बेन संदेसरा और परिवार के अन्य सदस्य नाइजीरिया में होने की बात पता लगी है. हालांकि, अब तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है.

Advertisement
नीरव-माल्या के बाद अब ये कारोबारी 5000 करोड़ लेकर देश से भागा
  • 4/8
गौरतलब है कि कुछ समय पहले यह खबर आई थी कि नितिन को दुबई में यूएई अथॉरिटी ने हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में यह खबर गलत निकली. फिर यह सामने आया कि नितिन संदेसरा और उसका परिवार काफी समय पहले नाइजीरिया
भाग गया है.
नीरव-माल्या के बाद अब ये कारोबारी 5000 करोड़ लेकर देश से भागा
  • 5/8
मालूम हो कि भारत का नाइजीरिया के साथ कोई प्रत्यर्पण समझौता नहीं है और उन्हें अफ्रीकी देश से वापस लाना अब कठिन होगा.
नीरव-माल्या के बाद अब ये कारोबारी 5000 करोड़ लेकर देश से भागा
  • 6/8

हालांकि, जांच एजेंसियों ने यूएआई अथॉरिटी को संदेसरा की गिरफ्तारी का आवेदन देने का फैसला किया है. इसके अलावा संदेसरा परिवार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी हो सकता है.
नीरव-माल्या के बाद अब ये कारोबारी 5000 करोड़ लेकर देश से भागा
  • 7/8
उल्लेखनीय है कि नितिन संदेसरा ने कभी दवा बेचने के काम से कारोबार की शुरुआत की थी. फिर बाद में तेल, रियल एस्टेट, समेत कई कारोबार उन्होंने शुरु किए. बताया जाता है कि संदेसरा का कारोबार भारत के अलावा नाइजीरिया, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, अमेरिका, सेशल्स और मॉरीशस में फैला है.

नीरव-माल्या के बाद अब ये कारोबारी 5000 करोड़ लेकर देश से भागा
  • 8/8
नाइजीरिया में तो उनके तेल के कुएं भी होने की बात कही जाती है. कुछ समय पहले ईडी ने स्टर्लिंग बायोटेक के दिल्ली, मुंबई, वडोदरा, अहमदाबाद और सूरत समेत देश के विभिन्न शहरों के 50 ठिकानों पर छापेमारी की थी.
Advertisement
Advertisement