UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, 30 वर्षीय हरिशंकर गुप्ता गांव के बाहर जंगल में लगे ट्यूबवेल से खेतों में सिंचाई करने गया था. मृतक के भाई शिव शंकर ने बताया कि ट्यूबवेल पर सोते समय उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई. एडिशनल एसपी राजेश कुमार ने कहा कि थरियांव थाना क्षेत्र के बेंती सादात गांव में एक युवक की डेडबॉडी मिली है, जिसके सिर पर गोली के निशान हैं.
यह भी पढ़ें: हरियाणा: डेरे के महंत की फावड़े से बदमाशों ने की हत्या, कमरे में मिली खून से लथपथ लाश
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. लोगों का कहना है कि थरियांव थाना क्षेत्र के बेंती सादात में युवक ट्यूबवेल पर सो रहा था, उसी समय बदमाशों में गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोग पहुंचे. उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी.
रिपोर्टः नितेश श्रीवास्तव