scorecardresearch
 

जूतों की माला पहनाई, पेशाब पिलाया, बेरहमी से पीटा... तलाक देने पर युवक से अमानवीय हरकत

राजस्थान के अजमेर जिले के गगवाना गांव में पारिवारिक विवाद के चलते 21 वर्षीय जीतू का कथित अपहरण कर उसके साथ मारपीट और अमानवीय यातनाएं दी गईं. आरोप है कि उसे जूतों की माला पहनाकर जबरन पेशाब पिलाया गया. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया. पुलिस ने एक महिला सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना में इस्तेमाल वाहन भी जब्त किए गए हैं, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

Advertisement
X
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. Photo ITG
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. Photo ITG

राजस्थान के अजमेर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ मारपीट की गई और उसे अमानवीय यातनाएं दी गईं. उसे जबरन पेशाब पिलाया गया. पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार घटना शनिवार को गगवाना गांव में हुई. बताया जा रहा है कि यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, एक महिला की शादी पहले बीर गांव के एक युवक से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया. तलाक के बाद महिला अपने मायके में रहने लगी. करीब पांच महीने पहले 21 वर्षीय जीतू ने उस महिला से शादी कर ली थी.

पुलिस का कहना है कि महिला के पूर्व ससुराल पक्ष ने इस शादी का विरोध किया था. उनका आरोप था कि सामुदायिक परंपराओं के अनुसार विवाद का निपटारा नहीं हुआ था, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था.

इसी विवाद के चलते शनिवार को आरोपियों ने कथित तौर पर जीतू का अपहरण कर लिया. उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया. आरोप है कि उसे जूतों-चप्पलों की माला पहनाई गई और जबरन पेशाब पिलाया गया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया. वीडियो सामने आने के बाद जीतू के परिजनों ने गेगल पुलिस थाना के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया. मौके पर पहुंचे ग्रामीण क्षेत्राधिकारी रामचंद्र चौधरी ने परिवार को त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद शनिवार शाम मामला दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया.

Advertisement

हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि एक महिला सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना में इस्तेमाल किए गए वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement