ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25 प्रतिशत ब्याज जमा करने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया के अनुसार नए CITES सिस्टम के जरिए करोड़ों खातों में ब्याज जमा किया जाएगा. सरकार का लक्ष्य 15 जुलाई तक पात्र सदस्यों के खातों में ब्याज पहुंचाने का है. इससे सेवाएं पहले से अधिक तेज और पारदर्शी होंगी.