scorecardresearch
 

महाराष्ट्रः कार सवार युवकों ने पिस्टल दिखाकर मांगी 50 लाख की फिरौती

महाराष्ट्र के डोंबिवली (Maharashtra Dobivali) में कार सवार युवकों ने पिस्टल (Pistol) दिखाकर कुछ युवकों से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी. आरोपियों ने इलाके में पिस्टल और डंडे दिखाकर दहशत फैलाने का भी प्रयास किया. इस मामले में पुलिस ने पीड़ित युवकों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है.

Advertisement
X
डोंबिवली पुलिस स्टेशन. (Photo: Aajtak)
डोंबिवली पुलिस स्टेशन. (Photo: Aajtak)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • पिस्टल और डंडे दिखाकर लोगों में फैलाई दहशत
  • आरोपियों ने तोड़ दिया कार का शीशा

मुंबई से सटे डोंबिवली (Maharashtra Dobivali) के चार युवकों ने ठाकुर्ली के एक युवक और उसके दो साथियों को पिस्टल (Pistol) दिखाकर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी. फिरौती नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी. तीनों आरोपियों के मौके से भागने के बाद कुछ युवकों ने उनका पीछा किया. वहीं आरोपियों ने पिस्टल और डंडों से लोगों के बीच दहशत फैलाने की कोशिश की. युवकों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, घटना डोंबिवली में रामनगर पुलिस ठाणे सीमा में शुक्रवार रात 10.30 बजे हुई. यहां 4 युवकों के एक ग्रुप ने तीन युवकों को घरड़ा सर्कल के पास रोक लिया और पिस्टल दिखाकर फिरौती की मांग की. पुलिस के मुताबिक, ठकुर्ली में त्रिलोक हाइट्स निवासी 29 वर्षीय मेहुल जेठवा अपने दो साथियों कल्पेश और सरस्वती के साथ शुक्रवार की रात बाजार आया था. खरीदारी के दौरान एक कार में दिनेश कृष्ण पाटिल, राजेंद्र माने, कैलास गायकवाड़, दीपक चव्हाण निवासी डोंबिवली आए. दिनेश ने दीपक चव्हाण के पास से पिस्टल लेकर मेहुल जेठवा से 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की. फिरौती नहीं तो जान से मारने की धमकी दी.

इसी बीच तीनों कार से भाग निकले तो आरोपियों ने उनका पीछा किया. वे शेलार चौक पर पहुंचे और रोक लिया. वहां जब बहस चल रही थी, उसी दौरान जेठवा और उसके साथी भाग गए. उन्होंने पुलिस थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने दिनेश पाटिल और उसके तीन साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
Advertisement