scorecardresearch
 

डबल अटैक: ट्रंप बोले- हमपर हुआ हमला, पोम्पियो का बयान- चीन में अब भी लैब एक्टिव

कोरोना वायरस को लेकर चीन और अमेरिका के बीच जुबानी जंग जारी है. अब अमेरिका की ओर से डबल अटैक किया गया है, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने चीन को घेरा है.

Advertisement
X
अमेरिका का चीन पर हमला जारी
अमेरिका का चीन पर हमला जारी

  • अमेरिका का चीन पर डबल अटैक
  • डोनाल्ड ट्रंप और माइक पोम्पियो ने लगाया आरोप

कोरोना वायरस का कहर दुनिया में लगातार बढ़ता जा रहा है और करीब 25 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं. इस वायरस को लेकर अमेरिका लगातार चीन पर बरस रहा है, अब एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने इस मसले पर चीन को फिर घेरा है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम पर हमला किया गया, कोरोना वायरस एक हमला ही है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका पर इस तरह का हमला पहले कभी नहीं हुआ, इससे पहले 1917 में फ्लू से अटैक हुआ और अब ये हुआ. लेकिन हम इससे उबर कर वापस आएंगे.

वहीं दूसरी ओर विदेश मंत्री माइक पोम्पियो का कहना है कि चीन ने दुनिया से काफी कुछ छुपाया है, हर किसी को सच जानने का हक है. अभी भी काफी हद तक सच को छुपाया जा रहा है और इस तरह की लैब अभी भी चीन में जारी हैं, जिनकी वजह से कोरोना वायरस की शुरुआत हुई.

Advertisement

अमेरिकी विदेश मंत्री ने दावा किया कि सिर्फ वुहान ही नहीं, बल्कि चीन में ऐसी कई लैब हैं जहां पर इस तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं जो आगे चलकर खतरनाक साबित होंगे. अमेरिका की ओर से कई देशों को मदद की जाती है, ताकि वह परमाणु शक्ति समेत अन्य शक्तियों का सही तरीके से इस्तेमाल करें, हमें इस बात की चिंता है कि चीनी सरकार आगे चलकर किस तरह इस तरह की लैब से निपटती है.

कोरोना वायरस को लेकर चीन पर आरोप लगाते हुए माइक पोम्पियो ने कहा कि दिसंबर के बाद से ही चीन का सच बाहर आने लगा है और ये साफ है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन का साथ दिया है.

गौरतलब है कि चीन से निकले कोरोना वायरस ने अमेरिका में तबाही मचा दी है, यहां करीब 8 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में हैं जबकि 45 हजार से अधिक की मौत हो चुकी है.

Advertisement
Advertisement