scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Gold-Silver Rate Update: चांदी दो दिन में ₹7700 महंगी, सोना 1978 रुपये उछला, देखें शाम का रेट

सोना-चांदी की कीमतों में उछाल
  • 1/6

सोना-चांदी की कीमतों में इस सप्ताह की शुरुआत से धुआंधार तेजी देखने को मिल रही है. सोमवार के उछाल के बाद मंगलवार को भी दिनभर कीमती धातुओं के भाव चढ़ते रहे. सिर्फ दो दिन में ही घरेलू मार्केट में 1 किलो चांदी की कीमत 7700 रुपये से ज्यादा, तो सोने का भाव करीब 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़ चुका है. (Photo: PTI)

चांदी का आज शाम का ये रेट
  • 2/6

चांदी का आज शाम का ये रेट
चांदी की कीमत में घरेलू मार्केट में आए उछाल पर नजर डालें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, एक किलो चांदी की कीमत दिनभर की तेजी के बाद शाम को बाजार बंद होने पर 2,23,204 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. जबकि सोमवार की शाम ये कीमती धातु 2,19,575 रुपये पर क्लोज हुई थी. यानी एक ही दिन में Silver Price 3629 रुपये प्रति किलो उछल गया. (Photo: ITG)

दो दिन में चांदी इतनी महंगी 
  • 3/6

दो दिन में चांदी इतनी महंगी 
बीते सप्ताह तक चांदी की कीमत एमसीएक्स से लेकर घरेलू मार्केट तक में लगातार टूटती हुई नजर आ रही थी. लेकिन इस हफ्ते की शुरुआत कीमती धातुओं के भाव में तेजी के रूप में हुई. चांदी की कीमत तो रॉकेट की रफ्तार से भागी बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 2,15,474 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई चांदी दो दिन में ही 7730 रुपये प्रति किलो उछल गई. (Photo: ITG)

Advertisement
दो दिन में Gold Rate इतना बदला
  • 4/6

दो दिन में Gold Rate इतना बदला
चांदी के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए सोना भी इन दो दिनों में खूब चमका है. मंगलवार को घरेलू बाजार में ये कीमती पीली धातु उछलकर 1,43,137 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, जबकि सोमवार की शाम दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,42,254 रुपये पर क्लोज हुआ था. यानी एक दिन में सोना 883 रुपये महंगा हो गया. वहीं बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन ये 1,41,159 रुपये था, जहां से दो दिन में सोना 1978 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ. (Photo: Reuters)

ज्वेलरी खरीदते समय ये रखें ध्यान
  • 5/6

ज्वेलरी खरीदते समय ये रखें ध्यान
आईबीजेए की वेबसाइट पर अपलोड होने वाले Gold-Silver Rate देशभर में एक समान रहते हैं, लेकिन जब आप ज्वेलरी की खरीद करते हैं, तो इनपर लागू जीएसटी के साथ ही मेकिंग चार्ज भी देना होता है, जो विभिन्न शहरों में अलग-अलग हो सकता है. इनके जुड़ने से सोना-चांदी की कीमत में इजाफा हो जाता है. (Photo: ITG)

MCX पर भी सोना-चांदी महंगा
  • 6/6

MCX पर भी सोना-चांदी महंगा
न सिर्फ घरेलू बाजारों में बल्कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर भी गोल्ड-सिल्वर रेट उछला है. 5 अगस्त की एक्सपायरी वाला 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1600 रुपये की उछाल के साथ 1,42,988 रुपये पर क्लोज हुआ. तो वहीं 4 सितंबर की एक्सपायरी वाली 1 किलो चांदी की कीमत 5800 रुपये चढ़कर 2,24,200 रुपये पर पहुंच गई. (Photo: Reuters)
 

Advertisement
Advertisement