scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Post Office की सुपरहिट स्कीम, ऐसे किया निवेश... तो बना लेंगे ₹25 लाख

पोस्ट ऑफिस की दमदार स्कीम
  • 1/6

आज के समय में पैसा कमाना जितना जरूरी है, उसमें से कुछ न कुछ बचत करते हुए उसे सही जगह पर निवेश करना भी उतना ही अहम है. हर कोई चाहता है कि उसकी सेविंग का पैसा ऐसी जगह निवेश किया जाए, जहां वो सुरक्षित तो रहे ही, रिटर्न भी जोरदार मिले. इस लिहाज से पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित सरकारी योजनाएं खासी पॉपुलर हैं. ऐसी ही एक स्कीम है पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (Post Office RD Scheme) स्कीम, जिसमें नियमित निवेश करके आप 25 लाख रुपये का मोटा फंड जमा कर सकते हैं. (Photo: ITG)

सरकार देती है सुरक्षा की गारंटी
  • 2/6

सरकार देती है सुरक्षा की गारंटी
Post Office Schemes में किए गए किसी भी तरह के छोटे-बड़े निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है. ऐसे में ये सरकारी स्कीम पूरी तरह से रिस्क फ्री यानी जीरो रिस्क हो जाती है. मतलब आप निश्चिंत होकर निवेश कर सकते हैं और इसमें पैसे डूबने का चांस ही नहीं है. (Photo: ITG)

₹100 से खुलवाएं खाता, ब्याज जोरदार
  • 3/6

₹100 से खुलवाएं खाता, ब्याज जोरदार
पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में सरकार की ओर से फिलहाल 6.7 फीसदी का ब्याज ऑफर किया जा रहा है. आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर महज 100 रुपये के साथ Post Office RD Account खुलवा सकते हैं और निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. इस सरकारी योजना में सिंगल या ज्वाइंट अकाउंट खोला जा सकता है. (Photo: Reuters)

Advertisement
5 साल की मैच्योरिटी के साथ ये सुविधा
  • 4/6

5 साल की मैच्योरिटी के साथ ये सुविधा
Post Office Recurring Deposit में मैच्योरिटी पीरियड की बात करें, तो ये पांच साल निर्धारित है, लेकिन अगर आपको अपना निवेश जारी रखना है, तो सरकार इसे पांच साल के लिए और आगे बढ़ाने की सुविधा भी देती है. ऐसा करके ज्यादा रिटर्न हासिल किया जा सकता है. (Photo: ITG)

निवेश शुरू करने से पहले जानें ये बातें
  • 5/6

निवेश शुरू करने से पहले जानें ये बातें
इस सरकारी स्कीम में निवेश का पूरा फायदा लेने के लिए समय पर निवेश जरूरी है. इसके साथ ही निवेश शुरू करने से पहले जान लें कि अगर PO RD Scheme में अगर किसी महीने आप इसमें किस्त तय समय पर डालना भूल जाते हैं, तो फिर 1% प्रति माह का जुर्माना देना पड़ेगा और अगर आपकी लगातार 4 किस्तें छूट जाती हैं, तो फिर ये खाता अपने आप बंद भी हो जाता है. (Photo: ITG)

कैसे जमा होगा 25 लाख का फंड? 
  • 6/6

कैसे जमा होगा 25 लाख का फंड? 
पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम के जरिए 25 लाख रुपये का फंड जुटाने का गणित देखें, तो इसके लिए आपको रोजाना 500 रुपये यानी हर महीने के 15,000 रुपये बचाने होंगे और इस रकम को नियमित स्कीम में निवेश करना होगा. लगातार पांच साल तक ऐसा करने पर आपके खाते में आपका निवेश 9 लाख रुपये होगा, जबकि इस पर ब्याज 1,70,492 रुपये होगा और कुल मिलाकर 10,70,492 रुपये जमा होंगे. वहीं इसे पांच साल के लिए और आगे बढ़ाते हैं, तो फिर आपका फंड 25,62,822 रुपये होगा. इसमें 18 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट होगा, जबकि ब्याज से होने वाली कमाई 7,62,822 रुपये होगी. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement