scorecardresearch
 

आपके बिजनेस के लिए इनेबलर्स दिलाएगा 5 करोड़ तक का फंड

पुराने बिजनेस को बढ़ाने के लिए फंड की जरूरत या फिर नए बिजनेस को बाजार की होड़ के मुताबिक लॉंच करने में भी भारी फंडिंग की जरूरत पड़ती है. आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए फाइनेनशियल सर्विस कंपनी ने अपना ऑनलाइन प्लैटफॉर्म ‘इनेबलर्स’ लांच किया है.

Advertisement
X
इनेबलर्स दिलाएगा 5 करोड़ तक का निवेश
इनेबलर्स दिलाएगा 5 करोड़ तक का निवेश

आपका अपना बिजनेस हो या किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने जा रहे हो तो फंड की समस्या आपका जरूर परेशान करती है. पुराने बिजनेस को बढ़ाने के लिए फंड की जरूरत या फिर नए बिजनेस को बाजार की होड़ के मुताबिक लॉन्च करने में भी भारी फंडिंग की जरूरत पड़ती है. आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए फाइनेनशियल सर्विस कंपनी वैलप्रो ने अपना ऑनलाइन प्लैटफॉर्म ‘इनेबलर्स’ enablersinvestment.com को लांच किया है.

क्या करता है इनेबलर्स?
इनेबलर्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए आप आपने बिजनेस के लिए 50 लाख रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक का निवेश प्राप्त कर सकते है. यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म आपको दुनिया भर से निजी अथवा संस्थागत निवेशकों से जोड़ता है. वैलप्रो की डायरेक्टर नेहा खन्ना के मुताबिक इनेबलर्स आपके बिजनेस मॉडल की गंभीरता से पड़ताल करता है और फिर आपके बिजनेस को लंबी अवधि में मजबूत करने और बढ़ाने के लिए उपयुक्त निवेशक की तलाश में आपकी मदद करता है.

कैसे मिलते हैं निवेशक?
इनेबलर्स की पेरेंट कंपनी वैलप्रो का नैसकॉम के जरिए 10,000 से ज्यादा स्टार्टअप कंपनियों से करार है. इसके साथ ही वैलप्रो का आईआईटी कानपुर के सिडबी इनोवेशन और इंक्यूबेशन सेंटर से भी करार है. इन दोनों संस्थाओं की मदद से इनेबलर्स न सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की भूमिका निभा रहा है बल्कि किसी स्टार्टअप के लिए जरूरी सभी सेवाएं देने में सक्षम है.

Advertisement

किन सेक्टर की कंपनियों को मिल सकेगा फंड?
इनेबलर्स की सेवाएं वेस्ट मैनेजमेंट, मोबाइल, हेल्थकेयर वियरेबल्स, फैशन और लाइफस्टाइल, ई-कॉमर्स, शिक्षा और मोबाइल एडवर्टाइजिंग क्षेत्र की कंपनियों को दी जा रही है. इस पोर्टल की मदद से निवेशक के साथ-साथ स्टार्टअप के लिए सभी जरूरी सेवाएं दी जाती हैं.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement