scorecardresearch
 

सिंगापुर क्यों बना 'सुपर रिच' लोगों का नया ठिकाना, खरीद रहे हैं करोड़ों के घर

सिंगापुर सिर्फ एक बिजनेस हब नहीं, बल्कि दुनिया के अमीर लोगों का नया घर बन गया है. यहां की बेहतरीन लाइफस्टाइल और प्राइवेसी इसे दुनिया के दूसरे देशों से अलग करती है.

Advertisement
X
अरबपतियों का नया ठिकाना बना सिंगापुर (Photo-Pexel)
अरबपतियों का नया ठिकाना बना सिंगापुर (Photo-Pexel)

सिंगापुर दुनिया के महंगे रियल एस्टेट बाजारों में से एक माना जाता है. यहां दुनिया भर के अरबपतियों का नया ठिकाना बनता जा रहा है. जिसकी वजह से यहां के कई पॉश इलाकों में प्रॉपर्टी के रेट आसमान छू रहे हैं. आखिर क्या वजह है कि दुनिया भर के अरबपति, बड़े-बड़े स्टार्ट-अप्स के फाउंडर्स और इन्वेस्टर्स यहां निवेश कर रहे हैं.

यहां जमीन कम है और सरकार के नियम बहुत सख्त, इसी वजह से सिंगापुर के कुछ खास इलाकों में घर खरीदना किसी आम आदमी के बस की बात नहीं है. यहां की सबसे प्रीमियम सड़कें डिस्ट्रिक्ट 9 और 10 में आती हैं. ये इलाके अपनी हरियाली और शांति के लिए मशहूर हैं, जहां आलीशान लग्जरी फ्लैट्स और करोड़ों की कीमत वाले 'गुड क्लास बंगले'बने हुए हैं.

सिंगापुर की ये सड़कें दिखाती हैं कि यह शहर दुनिया का कितना बड़ा फाइनेंशियल हब बन चुका है. नसीम रोड, आर्डमोर पार्क, क्लूनी रोड, ऑर्चर्ड रोड और सेंटोसा कोव ये वो जगहें हैं, जहां दुनिया के 'सुपर रिच' लोग रहते हैं. लोग यहां सिर्फ घर नहीं खरीदते, बल्कि सिंगापुर की राजनीतिक स्थिरता और सुरक्षा में निवेश करते हैं, और यही वजह है कि इन सड़कों का क्रेज कभी कम नहीं होता.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईंट-सीमेंट की छुट्टी! ₹1.5 लाख में बनेगा अपना घर, भूकंप भी बेअसर

करोड़ों में मिलते हैं घर (Photo-Pexels)

क्यों सेफ है सिंगापुर?

जहां दुनिया के कई देशों में राजनीतिक उथल-पुथल रहती है, वहीं सिंगापुर 'शांति और सुरक्षा' की गारंटी देता है. 2026 के वैश्विक हालातों में, रईस निवेशक अपनी संपत्ति ऐसी जगह रखना चाहते हैं जहां नियम रातों-रात न बदलें. वहीं सिंगापुर का टैक्स सिस्टम दुनिया के सबसे प्रतिस्पर्धी सिस्टम में से एक है. कैपिटल गेन टैक्स और इनहेरिटेंस टैक्स नहीं है. रईस परिवारों के लिए 'फैमिली ऑफिस' सेट-अप करने पर कई तरह की टैक्स छूट मिलती है, जिससे वे अपनी संपत्ति को पीढ़ियों तक सुरक्षित और टैक्स-फ्री रख सकते हैं.

नसीम रोड और क्लूनी रोड जैसे इलाकों में एक घर की कीमत करोड़ों डॉलर में होती है. अरबपतियों के लिए यहां घर खरीदना सिर्फ रहने का जरिया नहीं, बल्कि एक एसेट क्लास में निवेश है, जिसकी कीमत समय के साथ केवल बढ़ती ही है.

फैमिली ऑफिस और वेल्थ मैनेजमेंट हब

सिंगापुर अब एशिया की 'वेल्थ मैनेजमेंट कैपिटल' बन चुका है. 'ग्लोबल इन्वेस्टर प्रोग्राम' के तहत, रईस लोग भारी निवेश करके यहां की रेजिडेंसी आसानी से पा सकते हैं. साल 2025-26 के आंकड़ों के अनुसार, एशिया के 59% फैमिली ऑफिस अकेले सिंगापुर में स्थित हैं. यहां के बैंक और कानूनी व्यवस्था दुनिया की सबसे मजबूत व्यवस्थाओं में गिनी जाती है.

Advertisement

लाइफस्टाइल, सुरक्षा और शिक्षा

अमीर केवल निवेश नहीं, बल्कि अपने परिवार के लिए गुणवत्तापूर्ण जीवन भी देखते हैं. सिंगापुर दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक है, जहां अपराध दर न के बराबर है. यहां के अंतरराष्ट्रीय स्कूल और विश्वविद्यालय वैश्विक स्तर पर टॉप रैंकिंग में आते हैं.  सिंगापुर एशिया के केंद्र में है, यहां से भारत, चीन और ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े बाजारों तक पहुंचना बेहद आसान है.


यह भी पढ़ें: युद्ध की आग में दुबई का रियल एस्टेट मार्केट, अरबों डॉलर के निवेश पर बड़ा खतरा

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement