दुनिया भर में लोग अक्सर रहने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर अपना घर खरीदते हैं, लेकिन रईसी की दुनिया में एक ऐसा वर्ग भी है जो केवल 'लग्जरी लाइफस्टाइल' और 'स्टेटस' के लिए करोड़ों रुपये सिर्फ किराए पर देने को तैयार रहता है.
दुबई का बुर्ज खलीफा हमेशा से रईसों की पहली पसंद रहा है, लेकिन पिछले एक हफ्ते से यहां हुई एक 'मेगा रेंटल डील' ने पूरी दुनिया के रियल एस्टेट दिग्गजों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.
दुबई के अल्ट्रा-लक्जरी प्रॉपर्टी बाजार ने एक ऐसा नया बेंचमार्क सेट किया है, जिसकी कल्पना करना भी आम आदमी के लिए मुश्किल है. बुर्ज खलीफा के एक आलीशान पेंटहाउस को 1.2 करोड़ दिरहम प्रति वर्ष (लगभग 27 करोड़ रुपये) प्रति वर्ष के रिकॉर्ड तोड़ किराए पर लीज पर दिया गया है. यह संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के इतिहास में किसी भी अपार्टमेंट के लिए दर्ज किया गया अब तक का सबसे अधिक सालाना किराया है.
यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट तनाव का असर, भारतीय रियल एस्टेट से विदेशी निवेशकों ने खींचे हाथ
क्यों चर्चा में है यह डील?
हालांकि इस डील को हुए एक हफ्ता बीत चुका है, लेकिन आज इसकी चर्चा इसलिए तेज है क्योंकि ग्लोबल मार्केट में बढ़ती अनिश्चितता और सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच, दुनिया के 'सुपर रिच' निवेशक अब अपनी पूंजी को 'ट्रॉफी एसेट्स' में सुरक्षित देख रहे हैं. जानकारों का मानना है कि यह डील केवल एक घर का किराया नहीं है, बल्कि दुबई की 'प्रीमियम लाइफस्टाइल' और सुरक्षा पर अमीरों के बढ़ते अटूट भरोसे का प्रमाण है.
यह कोई साधारण घर नहीं, बल्कि टावर की 87वीं और 88वीं मंजिल पर फैला एक विशाल डुप्लेक्स निवास है. इसे कई वर्षों के 'स्ट्रक्चरल ट्रांसफॉर्मेशन' के बाद तैयार किया गया है, जिसमें कई यूनिट्स को जोड़कर एक 'वर्टिकल रेजिडेंस' का रूप दिया गया. इस पूरी प्रक्रिया में छह साल से अधिक का समय लगा, जिसमें केवल मंजूरी लेने में ही तीन साल बीत गए. कंक्रीट के स्लैब काटकर बनाई गई निजी आंतरिक सीढ़ी इसे पूरे टावर में अपनी तरह का एकमात्र 'डुप्लेक्स' बनाती है.
10,000 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में फैले इस निवास में एक बड़ा टेरेस, निजी पूल, सिनेमा हॉल, स्पा और जिम शामिल है। इसकी फिनिशिंग और कस्टम-मेड इंटीरियर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यहाँ रहने वाला शख्स खुद को 'दुनिया के शिखर' पर महसूस करे.
अमीरों के लिए 'सेफ हेवन' बना दुबई
आज के दौर में जहां लंदन और न्यूयॉर्क जैसे शहरों के रियल एस्टेट मार्केट में ठहराव देखा जा रहा है, वहीं दुबई का यह डील किराया दुनिया को संदेश दे रहा है कि यहां महत्वाकांक्षा और पूंजी दोनों का सम्मान होता है. 'हाई-नेट-वर्थ' (UHNWIs) लोगों के लिए अब यह केवल एक घर नहीं, बल्कि बेजोड़ प्राइवेसी और स्टेटस का सबसे बड़ा प्रतीक बन चुका है.
यह भी पढ़ें: अमेरिका में कर्ज महंगा, दुबई और भारत में खरीदार गायब... रियल एस्टेट पर जंग से संकट