scorecardresearch
 

ये 4 कारण... शेयर बाजार में मचा धमाल, निवेशकों ने छापे ₹9 लाख करोड़

Stock Market Surge: शेयर बाजार बुधवार को तूफानी तेजी के साथ क्लोज हुआ. बीएसई का सेंसेक्स 1200 अंक से ज्यादा उछलकर बंद हुआ, तो वहीं एनएसई का निफ्टी 388 अंक की बढ़त में रहा.

Advertisement
X
शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ हुआ बंद. (File Photo: ITG)
शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ हुआ बंद. (File Photo: ITG)

शेयर बाजार में बुधवार को दिनभर धुआंधार तेजी देखने को मिली. तगड़ी उछाल के साथ ओपन होने के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1263 अंक चढ़कर बंद हुआ, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 388 अंकों की उछाल के साथ क्लोजिंग की. बाजार की इस रैली में निवेशकों ने एक झटके में 9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा छाप लिए. इस बीच इंडिगो से लेकर अडानी पोर्ट्स तक के शेयर रॉकेट की रफ्तार से भागे. 

सेंसेक्स-निफ्टी दिनभर भागे
शेयर मार्केट में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत के बाद सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स दिनभर भागते हुए नजर आए. बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 76,847 की तुलना में उछलकर 77,981 पर खुला और अंत में 1263 अंक की तेजी लेकर 78,111 पर क्लोज हुआ. एनएसई का निफ्टी भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चला और अपने पिछले बंद 23,842 के मुकाबले 24,163 पर ओपन होने के बाद ये बाजार बंद होने पर 388 अंक की तेजी के साथ 24,231 पर क्लोज हुआ. 

निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई 
शेयर बाजार में आई जोरदार तेजी के बीच निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई हुई. बीते कारोबारी दिन सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप (BSE Market Cap) 4,49,13,555.17 करोड़ रुपये था, जो बुधवार की तेजी के चलते उछलकर 4,58,46,763.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इस हिसाब से देखें तो निवेशकों को एक ही दिन में 9.33 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई. 

Advertisement

ये 10 शेयर बने बाजार के 'हीरो'
बुधवार को शेयर बाजार के हीरो साबित हुए स्टॉक्स की टॉप-10 लिस्ट देखें, तो बीएसई की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Indigo Share (4.63%), Eternal Share (4.36%), PowerGrid Share (4.11%), Adani Ports Share (3.39%), Tech Mahindra Share (3.33%), TCS Share (3.31%) और LT Share (2.08%) की तेजी लेकर बंद हुए. इसके अलावा मिडकैप कैटेगरी में शामिल Suzlon Share (7.15%), Dixon Share (5.30%) और HP Share (4.91%) की उछाल के साथ बंद हुए. 

शेयर बाजार में तेजी के 4 कारण

पहला: US-Iran के बीच फिर से बातचीत की खबरों ने बाजाक का सेंटीमेंट सुधारा है. ट्रंप ने भी कहा है कि युद्ध अब खत्म होने वाला है. 

दूसरा: अमेरिका-ईरान में तनाव कम होने की खबरों के बीच क्रूड की कीमतों में गिरावट आई है और महंगाई का जोखिम कम हुआ है. Brent Crude गिरकर 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहा है. इससे भी बाजार को सपोर्ट मिला. 

तीसरा: भारतीय करेंसी में सुधार आने से शेयर बाजार निवेशकों के सेंटीमेंट में सुधार हुआ है और इसका सीधा असर बाजार में तेजी के रूप में दिखा है. बता दें कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले करीब 20 पैसे उछला है. 

चौथा: विदेशों से मिले ग्लोबल पॉजिटिव संकेतों का असर भी भारतीय शेयर मार्केट में तेजी के रूप में दिखा है. एशियाई बाजार बुधवार को खुलने के साथ ही दौड़ लगाते नजर आए थे और गिफ्ट निफ्टी भी उछाल के साथ खुला था. 

Advertisement

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट ए्क्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement