scorecardresearch
 

Stock Market Bull Run: आज भी बाजार में धुंआधार तेजी... 18 लाख करोड़ की कमाई, ये शेयर बने रॉकेट!

भारतीय शेयर बाजार में तेजी जारी है. लगातार दूसरे दिन निवेशकों के पोर्टफोलियो हरे निशान पर बंद हुए हैं, क्‍योंकि ग्‍लोबल संकेत पॉजिटिव दिख रहे हैं और कच्‍चे तेल के दाम में गिरावट आई है.

Advertisement
X
शेयर बाजार में आई तेजी. (Photo: File/ITG)
शेयर बाजार में आई तेजी. (Photo: File/ITG)

सोमवार को आई भारी गिरावट के बाद शेयर बाजार लगातार तेजी दिखा रहा है. मंगलावार के बाद बुधवार को भी भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्‍त तेजी आई. इसका सबसे बड़ा कारण कच्‍चे तेल के दामों में तेजी से गिरावट है. वहीं ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध विराम में तेजी आई है. 

बीएसई सेंसेक्‍स 1205 अंक या 1.63 फीसदी चढ़कर 75273 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 394 अंक या 1.72 फीसदी उछलकर 23,306 पर क्‍लोज हुआ. निफ्टी बैंक में भी 1100 अंकों की तेजी आई. 

BSE टॉप 30 के 26 शेयरों में तेजी रही, जबकि 4 स्‍टॉक गिरावट पर बंद हुए. सबसे ज्‍यादा तेजी टाइटन के शेयरों में 4 फीसदी की रही. इसके साथ ही इंडिगो और बजाज फाइनेंस के शेयरों में भी अच्‍छी तेजी रही.

18 लाख करोड़ की कमाई 
शेयर बाजार में तेजी के कारण बुधवार को निवेशकों ने जबरदस्‍त कमाई की. 24 मार्च को बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन 422.78 लाख करोड़ रुपये था, जो आज बढ़कर 431 लाख करोड़ रुपये हो गया. यानी निवेशकों को 9 लाख करोड़ की कमाई हुई है. वहीं मगंलवार को भी करीब 9 लाख रुपये का इजाफा हुआ था. ऐसे में देखा जाए तो 2 दिनों के दौरान 18 लाख करोड़ की कमाई हुई है.

Advertisement

क्‍यों आई शेयर बाजार में तेजी? 

  1. वॉर थमने के संकेत को देखते हुए कच्‍चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. ग्‍लोबल ब्रेंट क्रूड ऑयल 4.34 प्रतिशत गिरकर 99.95 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है, जो बाजार के लिए अच्‍छा संकेत है. 
  2. दक्षिण कोरिया के कोस्पी, जापान के निक्केई 225, शंघाई के एसएसई कंपोजिट और हांगकांग के हैंग सेंग समेत सभी एशियाई बाजारों में तेजी देखी गई. वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स ने भी अमेरिकी बाजारों के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत दिया है. 
  3. अमेरिका और ईरान के बीच वॉर खत्‍म होने की कगार पर पहुंच गई है. रॉयटर्स के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जंग को समाप्त करने की दिशा में तेजी हो रही है, जबकि एक सूत्र ने पुष्टि की है कि तेहरान को एक समझौता प्रस्ताव भेजा गया है. हालांकि, ईरान ने अभी इन बातों से इनकार किया है. 
  4. भारत का VIX अस्थिरता सूचकांक, जिसे अक्सर बाजार का भय सूचकांक कहा जाता है, 0.31 प्रतिशत गिरकर 24.66 के स्तर पर आ गया. यह शेयर बाजार में तेजी का संकेत दे रहा है. 

188 शेयरों में अपर सर्किट
बीएसई के 2,953 शेयरों में तेजी देखने को मिली, जबकि 1,362 शेयरों में गिरावट रही. 67 शेयर 52 वीक के हाई पर और 245 शेयर 52 वीक के लो पर थे. 188 शेयरों में अपर सर्किट लगा और 173 शेयरों में लोअर सर्किट दिखाई दिया. 

Advertisement

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement