scorecardresearch
 

चांदी का बढ़ा रेट, सोने की कीमत में भी उछाल, जानें आज कितना महंगा हुआ 22-24 कैरेट Gold

Gold-Silver Rate Today: 22 जून को सोना-चांदी के भाव में उछाल आया है. भारतीय सर्राफा बाजार खुलने के साथ 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 46 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई तो वहीं, चांदी का रेट भी 2 लाख 32 हजार रुपये के करीब पहुंच गया है. आइए जानते हैं हफ्ते के पहले कारोबारी दिन कितना महंगा हुआ सोना-चांदी.

Advertisement
X
Gold, silver rates Today 22 June 2026 (File Photo- ITG)
Gold, silver rates Today 22 June 2026 (File Photo- ITG)

भारतीय सर्राफा बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 22 जून 2026 को सोना-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 146664 रुपये पहुंच गई है, जो बीते कारोबारी दिन शुक्रवार शाम के समय 144970 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. वहीं, चांदी के रेट में भी भारी उछाल देखने को मिला है.

ibjarates.com पर 22 जून की सुबह जारी किए गए रेट के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 146077  रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 134344 रुपये प्रति 10 ग्राम है. आइए जानते हैं बीते हफ्ते आखिरी कारोबारी दिन की तुलना में कितना महंगा हुआ है सोना और चांदी

19 जून की तुलना में आज कितना महंगा हुई सोना-चांदी?

  शुद्धता  शुक्रवार सुबह का रेट शुक्रवार शाम का रेट सोमवार सुबह का भाव कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     144941 144970 146664  1694 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      144361 144390 146077  1687 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      132766 132793 134344  1551 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      108706 108728 109998  1270 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      84791 84808 85798  990 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 999      230982 231973 237799
 5826 रुपये महंगी

भारतीय सर्राफा बाजार में 995 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने का रेट 146077 रुपये है, जो शुक्रवार शाम को 144390 रुपये था. वहीं, 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने की बात करें तो ये आज 134344 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो बीते कारोबारी दिन 132793 रुपये था.

Advertisement

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट जारी होते हैं. इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement