scorecardresearch
 

Nishant Kumar Profile: निशांत कुमार ने ली मंत्रीपद की शपथ, जानिए नीतीश कुमार के बेटे के पास कितनी है संपत्ति

Nishant Kumar Profile: पिता नीतीश कुमार की बिहार की राजनीति से विदाई होते ही बेटे निशांत की फुल-टाइम एंट्री हो गई है. अब देखने वाली बात ये होगी कि निशांत कुमार को कौन-सा मंत्रालय मिलता है.

Advertisement
X
बिहार सरकार में मंत्री बनाए गए निशांत कुमार. (Photo: PTI)
बिहार सरकार में मंत्री बनाए गए निशांत कुमार. (Photo: PTI)

बिहार ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने मंत्रीपद की शपथ ले ली है. गुरुवार को बिहार सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ. जिसमें नीतीश कुमार के बेटे समेत 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है. 

दरअसल, निशांत कुमार को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन अब वो बिहार सरकार में मंत्री बनने वाले हैं. सबकी नजर उनपर होगी, क्योंकि नीतीश कुमार के बेटे हैं, और वो किस तरह से अपना मंत्रालय संभालते हैं. 

बता दें, निशांत कुमार (Nishant Kumar) 50 साल के हैं. अभी तक राजनीति दूर थे. कभी-कभार नजर आ जाते थे, लेकिन पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले निशांत कुमार अचानक बयान देते नजर आए, 'जनता पिताजी (नीतीश कुमार) को जरूर मौका देगी, उन्होंने बहुत काम किया है, आगे भी करेंगे.'

हालांकि जब-जब वे कैमरे के सामने आए, सधी और सटीक बातें कहीं. लेकिन जानकार बताते हैं कि निशांत में गहरी राजनीति वाली बात कभी नजर नहीं आई, कई बार वे ये कहते भी दिखे कि उन्हें राजनीति में खास दिलचस्पी नहीं है और वे आध्यात्मिक जीवन की ओर झुकाव रखते हैं. लेकिन पिता नीतीश कुमार की बिहार की राजनीति से विदाई होते ही बेटे की एंट्री हो गई है. अब देखने वाली बात ये होगी कि निशांत कुमार को कौन-सा मंत्रालय मिलता है. 

Advertisement

बता दें, पिछले महीने ही नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, और फिर राज्यसभा सांसद बन गए. नीतीश कुमार 75 साल के हो चुके हैं, और चुनाव के दौरान ही विपक्ष ने उनके अस्वथ्य होने मुद्दा उठाया था. 
 
आइए निशांत कुमार के बारे में कुछ खास बातें जानते हैं?
नीतीश कुमार मूल तौर पर बिहार के बख्तियारपुर के रहने वाले हैं, अभी भी नीतीश कुमार के भाई समेत परिवार के लोग बख्तियारपुर में रहते हैं. निशांत कुमार का जन्म 20 जुलाई 1975 को हुआ था. 

निशांत कुमार की पढ़ाई-लिखाई अलग-अलग शहरों में हुई है. उनकी स्कूलिंग पटना के St. Karen’s School से हुई. उसके बाद मसूरी के Manava Bharati India International School में पढ़ाई की. निशांत कुमार के पास भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर की डिग्री है, उन्होंने BIT Mesra से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. नीतीश कुमार के पास भी इंजीनियरिंग की डिग्री है, यानी पिता-पुत्र दोनों एक ही फील्ड से हैं, और दोनों ये बड़ी खासियत है.

निशांत कुमार चमक-दमक से दूर रहते हैं, जहां तक उनकी संपत्ति की बात है, तो वो नीतीश कुमार के इकलौते संतान हैं. उनकी कुल अनुमानित संपत्ति साढ़े 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है. जिसमें चल संपत्ति करीब 1.63 करोड़ रुपये, और अचल संपत्ति करीब 1.98 करोड़ रुपये है. निशांत कुमार की अधिकतर संपत्ति उनकी मां मंजू सिन्हा से विरासत में मिली, जो कि सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं. मंजू सिन्हा का निधन मई 2007 में हुआ था.निशांत कुमार की अब तक शादी नहीं हुई है. 

Advertisement

नीतीश कुमार के इकलौते बेटे के पास कितनी संपत्ति? जानिए कहां-कहां है जमीन
निशांत कुमार के पास नालंदा जिले के कल्याण बीघा गांव में कृषि जमीन है, जो विरासत में मिली है. कल्याण बीघा में ही गैर-कृषि जमीन भी है. वहीं बख्तियारपुर के हकीकतपुर इलाके में पैतृक मकान और जमीन है. पटना के कंकड़बाग में एक प्लॉट होने की बात कही जाती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement