scorecardresearch
 

Gold-Silver में उछाल... चांदी 2 लाख 45 हजार पार! सोना भी महंगा, चेक करें लेटेस्ट रेट

सोना‑चांदी की कीमतों में आज उछाल आया है. गुरुवार को चांदी (999, प्रति किलो) के कीमत में 8 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. वहीं आज 24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) का भाव 1 लाख 54 हजार रुपये से अधिक पहुंच गया है. आइए जानते हैं गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट.

Advertisement
X
आज सोना-चांदी के दामों में उछाल देखने को मिला है. (Photo: AFP)
आज सोना-चांदी के दामों में उछाल देखने को मिला है. (Photo: AFP)

19 फरवरी 2026 को सोना-चांदी के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार, 18 फरवरी 2026 को 22 कैरेट सोने का रेट ₹138851 प्रति 10 ग्राम था, जो आज 19 फरवरी को ₹141737 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. आज चांदी (999, प्रति किलो) की कीमत में 8 हजार 400 से अधिक का उछाल आया है.

Gold-Silver Price Today, 19 February 2026: जानें सोना-चांदी के लेटेस्ट भाव

  शुद्धता बुधवार शाम का रेट गुरुवार
सुबह का रेट
कितना महंगा?
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 (24 कैरेट) 151584 154735 ₹3151 महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 (23 कैरेट) 150977 154115 ₹3138 महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 (22 कैरेट) 138851 141737 ₹2886 महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 (18 कैरेट) 113688 116051 ₹2363 महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 (14 कैरेट) 88677 90520 ₹1843 महंगा
चांदी (प्रति 1 किलो) 999 236798 245230 ₹8432 महंगी

बुधवार को सोने का भाव (999 शुद्धता)
सुबह का रेट: ₹151963 प्रति 10 ग्राम
शाम का रेट: ₹151584 प्रति 10 ग्राम

बुधवार को चांदी का भाव (999 शुद्धता)
सुबह का रेट: ₹237039 प्रति किलो
शाम का रेट: ₹236798 प्रति किलो

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम देश में सर्वमान्य हैं लेकिन इनकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से अधिक होते हैं. बता दें IBJA की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी रेट टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement