scorecardresearch
 

चांदी के रेट में भारी उछाल, 6 हजार से अधिक बढ़ी कीमत, सोना भी महंगा, जानें आज का रेट

सोना-चांदी की कीमतों में फिर भारी उछाल आया है. भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 30 मार्च 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 46 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है. वहीं, चांदी के रेट में भी भारी इजाफा देखने को मिला है. आइए जानते हैं कितना महंगा हुआ सोना और चांदी.

Advertisement
X
Gold-Silver Prices Today 30 March 2026 (Photo-ITG)
Gold-Silver Prices Today 30 March 2026 (Photo-ITG)

30 मार्च 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी देखी जा रही है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 46 हजार के पार पहुंच गई है जो बीते कारोबारी दिन शुक्रवार यानी 27 मार्च की शाम को 1 लाख 34 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब थी. वहीं, चांदी के रेट में भी भारी उछाल आया है.

ibjarates.com पर 30 मार्च 2026 की सुबह जारी किए गए रेट के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 145631 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 133935 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 

Gold-Silver Prices Today 30 March 2026: सोना-चांदी की कीमत

  शुद्धता शुक्रवार सुबह का रेट शुक्रवार शाम का रेट सोमवार सुबह का रेट कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     143715 142942 146217  3275 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      143140 142370 145631  3261 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      131643 130935 133935  3000 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      107786 107207 109663  2456 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      84073 83621 85537  1916 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 999      225700 221647 227992
  6345 रुपये महंगी

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट अपडेट किए जाते हैं. इन कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement