scorecardresearch
 

Gold-Silver Rate Today: चांदी के दाम धड़ाम, आज 8 हजार रुपये सस्ती! सोने के रेट में भी गिरावट

Gold-Silver Rates Today: 13 मार्च 2026 को सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. चांदी का रेट 2 लाख 60 हजार रुपये प्रति किलो से नीचे आ गया है. वहीं, 24 कैरेट सोने का भाव 158555 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है. आइए जानते हैं लेटेस्ट रेट क्या हैं?

Advertisement
X
सोना-चांदी के दाम गिरे (फाइल फोटो-ITG)
सोना-चांदी के दाम गिरे (फाइल फोटो-ITG)

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज (शुक्रवार) सोना-चांदी की कीमतों में फिर गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, भारतीय सर्राफा बाजार में 13 मार्च 2026 को सोना-चांदी सस्ता हुआ है. ताजा कीमतों की बात करें तो 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट गिरावट के साथ 158555 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है. वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी भी सस्ती होने के साथ कीमत अब 2 लाख 60 हजार रुपये किलो से नीचे आ गई है.

Gold Rate Today: आज 22-24 कैरेट सोने का रेट क्या है?

ibjarates.com पर 13 मार्च 2026 को सुबह जारी किए गए रेट्स के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 157920 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 145236 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 

कितने रुपये सस्ता हुआ 22-24 कैरेट सोना?

  शुद्धता गुरुवार शाम का भाव शुक्रवार सुबह का भाव रेट में कितना बदलाव
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999   (24 कैरेट) 160303 158555  1748 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995   (23 कैरेट) 159662 157920  1742 रुपये सस्ता 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916  (22 कैरेट)  146838 145236  1602 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750   (18 कैरेट) 120227 118916  1311 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585    (14 कैरेट) 93777 92755  1022 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999      268301

259951

Advertisement
 8350 रुपये सस्ती

बीते दिन क्या था 22-24 कैरेट सोने का रेट?

24 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट- 159624
  • शाम का रेट- 160303 

22 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट- 146216
  • शाम का रेट- 146838

बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं.केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं.

ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम जारी गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement