बीते दिन गिरावट के बाद आज फिर सोना-चांदी की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, भारतीय सर्राफा बाजार में 8 अप्रैल को सोना-चांदी के भाव में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 52 हजार के पार पहुंच गई है
ibjarates.com पर 8 अप्रैल को सुबह जारी किए गए रेट्स के मुताबिक, 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 39 हजार के पार है. वहीं, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 151459 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
चांदी की कीमत क्या है?
चांदी के भाव में भी भारी बढ़ोतरी हुई है. अब चांदी का रेट 2 लाख 44 हजार रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है. जो बीते कारोबारी दिन शाम को बाजार बंद होने के समय 230881 रुपये था.
Gold-Silver Prices Today 08 April 2026: सोना-चांदी की कीमत
| शुद्धता | मंगलवार सुबह का रेट | मंगलवार शाम का रेट | बुधवार सुबह का रेट | कितने बदले रेट | |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 999 | 147489 | 147786 | 152068 | 4582 रुपये महंगा |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 995 | 146898 | 147194 | 151459 | 4265 रुपये महंगा |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 916 | 135100 | 135372 | 139294 | 3922 रुपये महंगा |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 750 | 110617 | 110840 | 114051 | 3211 रुपये महंगा |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 585 | 86281 | 86455 | 88960 | 2505 रुपये महंगा |
| चांदी (प्रति 10 ग्राम) | 999 | 231435 | 230881 | 244443 | 13562 रुपये महंगी |
बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट अपडेट किए जाते हैं. इन कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं.