scorecardresearch
 

चांदी ₹2200 से ज्यादा सस्ती, सोने के भी गिरे दाम, यहां चेक करें 22-24 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold-Silver Rates: भारतीय सर्राफा बाजार में आज (गुरुवार) सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है. 916 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट अब 1 लाख 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया है. वहीं, चांदी भी आज 2200 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है. आइए जानते हैं आज क्या है सोना-चांदी का रेट.

Advertisement
X
सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट (फाइल फोटो)
सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट (फाइल फोटो)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, भारतीय सर्राफा बाजार में आज (गुरुवार), 12 मार्च को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 159624 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी भी 2200 रुपये से अधिक की गिरावट के साथ 263800 रुपये किलो तक आ गई है.

Gold Rate Today: आज 22-24 कैरेट सोने का रेट क्या है?

ibjarates.com पर 12 मार्च को सुबह जारी किए गए रेट्स के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 158985 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 146216 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं और केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं.

कितने रुपये सस्ता हुआ 22-24 कैरेट सोना?

  शुद्धता बुधवार शाम का भाव गुरुवार सुबह का भाव रेट में कितना बदलाव
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999   (24 कैरेट) 160230 159624  606 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995   (23 कैरेट) 159588 158985  603 रुपये सस्ता 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916  (22 कैरेट)  146771 146216  555 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750   (18 कैरेट) 120173 119718  455 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585    (14 कैरेट) 93735 93380  355 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999      266010

263800

Advertisement
  2210 रुपये सस्ती

ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम जारी गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement