scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

IPO Alert: सोने का झुमका-अंगूठी बेचती है कंपनी, खुल रहा IPO... नोट कर लें प्राइस बैंड

गोल्ड ज्वैलरी कंपनी का आ रहा आईपीओ
  • 1/6

आईपीओ में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है, अगले हफ्ते उन्हें कमाई के कई ऑप्शन मिलने वाले हैं. मैनबोर्ड कैटेगरी में छह कंपनियों के इश्यू ओपन होने जा रहे हैं. इनमें एक ज्वैलरी कंपनी का आईपीओ भी है, जो मंगलवार 18 अगस्त को ओपन होने वाला है. कंपनी की ओर से इसका प्राइस बैंड, लॉट साइज समेत अन्य डिटेल ओपन कर दी गई है. (Photo: ITG)

2005 में बनी कंपनी का आ रहा IPO
  • 2/6

2005 में बनी कंपनी का आ रहा IPO
शंकेश ज्वैलर्स लिमिटेड की स्थापना साल 2005 में की गई थी और ये कंपनी गोल्ड ज्वैलरी मैन्यफैक्चरिंग और सेलिंग का काम करती है. Shankesh Jewellers 22-कैरेट और 18-कैरेट सोने के आभूषण बनाने में माहिर है. इनमें चूड़ियां, ब्राइडल ज्वैलरी, झुमके, नेकलेस, मंगलसूत्र, अंगूठियां शामिल हैं. कंपनी पूरे भारत में कॉर्पोरेट और नॉन-कॉर्पोरेट ग्राहकों को अपने प्रोडक्ट बेचती है. (Photo: ITG)

तीन दिन सब्सक्रिप्शन का मौका 
  • 3/6

तीन दिन सब्सक्रिप्शन का मौका 
Shankesh Jewellers IPO अगले हफ्ते मंगलवार 18 अगस्त को रिटेल निवेशकों को लिए ओपन होने वाला है और इसमें तीन दिन यानी 20 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी. इस इश्यू का साइज 367 करोड़ रुपये है और इसके तहत कंपनी 274 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर बिक्री के लिए पेश करेगी, जबकि 93 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए बेचे जाएंगे. (Photo: Pixabay)

Advertisement
इतना है आईपीओ का प्राइस बैंड
  • 4/6

इतना है आईपीओ का प्राइस बैंड
कुल मिलाकर मैनबोर्ड आईपीओ के तहत कंपनी 3,94,82,000 करोड़ शेयर पेश करेगी और इनकी फेस वैल्यू 5 रुपये होगी. कंपनी की ओर से घोषित किए गए प्राइस बैंड की बात करें, तो ये 88-93 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. आम निवेशकों के लिए ओपन होने से पहले इसे सोमवार को एंकर निवेशकों के लिए खोला जाएगा. (Photo: ITG)

कम से कम इतने पैसों की निवेश
  • 5/6

कम से कम इतने पैसों की निवेश
सबसे जरूरी बात की इस आईपीओ में निवेश करने के लिए निवेशकों को कम से कम कितना पैसा लगाना होगा. तो बता दें कि Shankesh Jewellers IPO के तहत कंपनी ने 160 शेयरों का लॉट साइज निर्धारित किया है. मतलब किसी भी निवेशकों को एक लॉट के लिए कम से कम इतने शेयरों के लिए बोली लगानी होगा. अब अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कैलकुलशन करें, तो मिनिमम निवेश 14,880 रुपये का करना होगा. (Photo: ITG)

कब होगी शेयर बाजार में लिस्टिंग?
  • 6/6

कब होगी शेयर बाजार में लिस्टिंग?
शंकेश ज्वैलर्स आईपीओ में बोली लगाने की प्रक्रिया 20 अगस्त को थम जाएगी. इसके बाद शेयर अलॉटमेंट 21 अगस्त को होगा, जबकि रिफंड और शेयर क्रेडिट प्रोसेस के लिए 24 अगस्त की तारीख तय की गई है. कंपनी के शेयरों का Stock Market डेब्यू 25 अगस्त को BSE-NSE पर होगा. (Photo: ITG)

(नोट- शेयर बाजार या आईपीओ में निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement