पटना में UGC रेगुलेशन को लेकर ओबीसी, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों ने विरोध मार्च शुरू कर दिया है. पटना यूनिवर्सिटी से निकले सैकड़ों छात्र गांधी मैदान पहुंचे और बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे. थोड़ी देर बाद छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ गए. पुलिस ने हालात संभालने के लिए वाटर कैनन की गाड़ी बुलवाई और गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 29 जनवरी को यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में भेदभाव रोकने वाले नए UGC नियम पर रोक लगा दी थी, जिसे 13 जनवरी 2026 को जारी किया गया था. छात्रों का एक तबका इसे जरूरी बता रहा था, जबकि दूसरा विरोध में है.