scorecardresearch
 

जब सामान ज्यादा हो गया तो चोरों ने कॉल कर बुलाया ऑटो, मंदिर की दानपेटी भी लाद ले गए, Video

बिहार के मुजफ्फरपुर में चोरी की हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां चोरों ने पहले मंदिर से सामान समेटा और जब सामान ज्यादा हो गया तो कॉल कर ऑटो बुलाया. इसके बाद मंदिर की दान पेटी तक लाद ली और फरार हो गए. यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Advertisement
X
सुबह लोग मंदिर पहुंचे, तो अस्त-व्यस्त मिला परिसर. (Photo: Screengrab)
सुबह लोग मंदिर पहुंचे, तो अस्त-व्यस्त मिला परिसर. (Photo: Screengrab)

बिहार के मुजफ्फरपुर से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां चोरों ने मंदिर को निशाना बना डाला. सदर थाना क्षेत्र के पताही जगन्नाथ स्थित बाबा भद्रेश्वर नाथ मंदिर में चोरों ने दान पेटी समेत कई कीमती सामान चोरी कर लिए. पूरा घटनाक्रम वहां लगे CCTV कैमरों में कैद हो गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है.

घटना रात करीब ढाई बजे की है. CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर बिना किसी डर के मंदिर परिसर में दाखिल होते हैं. वे काफी समय तक अंदर रहते हैं और धीरे-धीरे मंदिर से सामान समेटते नजर आते हैं. हैरान करने वाली बात यह रही कि जब चोरी का सामान ज्यादा हो गया, तो मुख्य आरोपी ने फोन कर अपने साथियों को बुलाया.

यहां देखें Video

कुछ ही देर में लाल रंग का एक मालवाहक ऑटो मंदिर के बाहर पहुंचता है. इसके बाद चोर दान पेटी और अन्य सामान को ऑटो में लादते हैं और मौके से फरार हो जाते हैं. पूरी घटना बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई, जिससे साफ है कि चोर पहले से तैयारी के साथ आए थे.

muzaffarpur temple theft donation box stolen auto cctv captured

सुबह जब स्थानीय श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, तो वहां का नजारा देख हैरान रह गए. मंदिर परिसर अस्त-व्यस्त पड़ा था और दान पेटी गायब थी. इस घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मंदिर में चोरी की, फिर भावुक हो गया चोर... भगवान के आगे हाथ जोड़कर मांगी माफी, वीडियो वायरल होते ही पकड़ा गया

हालांकि, चोरी गई नकदी और सामान का अभी तक सही आकलन नहीं हो पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि दान पेटी में अच्छी-खासी रकम मौजूद थी. मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही है, ताकि आरोपियों और इस्तेमाल किए गए ऑटो की पहचान की जा सके. 

इस संबंध में सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि अभी तक मंदिर समिति की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि शिकायत मिलते ही केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. उनका कहना है कि चोरों ने काफी देर तक मंदिर में वारदात को अंजाम दिया, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी. लोगों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement