गर्मी की छुट्टियों में दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए सहरसा-यशवंतपुर के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन बिहार को झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से जोड़ेगी और दक्षिण भारत तक सीधी कनेक्टिविटी देगी.
ट्रेन नंबर 05551/05552 सहरसा-यशवंतपुर-सहरसा समर स्पेशल ट्रेन
इस समर स्पेशल ट्रेन के सचांलन से यात्रियों को गर्मी में ट्रेन में होने वाली भारी भीड़ में अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी. वहीं,बिहार से बेंगलुरु (यशवंतपुर) तक सीधी ट्रेन सर्विस मिलेगी. कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना भी ज्यादा रहेगी. बता दें कि यह पूरी ट्रेन एलएचबी कोच की है, जो लंबी दूरी के लिए ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित होती है.
ट्रेन में कुल 22 एलएचबी कोच होंगे. जिसमें द्वितीय श्रेणी (साधारण) के 2 कोच, स्लीपर श्रेणी के 4 कोच, एसी 3 टियर इकोनॉमी के 14 कोच और लगेज सह जनरेटर के 2 डिब्बे होंगे.
किन स्टेशनों पर होगा ठहराव?
ट्रेन नंबर 05551 सहरसा से रात 20:25 बजे चलेगी. जो सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, न्यू बरौनी, किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, भुवनेश्वर होते हुए अगले दिन विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा के रास्ते रात को 22.30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी.
वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 05552 यशवंतपुर से सुबह 07:00 बजे चलेगी. जो विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम, भुवनेश्वर, आसनसोल एवं अन्य स्टेशन होते हुए अगले दिन सुबह 11 बजे सहरसा पहुंचेगी.