scorecardresearch
 

बिहार: रेवेन्यू अधिकारियों को मिला CM सम्राट चौधरी का आश्वासन, हड़ताल हुई खत्म

बिहार में लंबे वक्त से जारी राजस्व अधिकारियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले आश्वासन के बाद बिहार राजस्व सेवा महासंघ ने अपना विरोध वापस लेने का फैसला लिया है.

Advertisement
X
सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद कर्मचारी काम पर लौट चुके हैं. (File Photo: ITG)
सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद कर्मचारी काम पर लौट चुके हैं. (File Photo: ITG)

बिहार राजस्व सेवा महासंघ ने राज्य में लंबे अरसे से चली आ रही सीओ यानी अंचल अधिकारियों (CO) की हड़ताल को खत्म करने का औपचारिक फैसला किया है. राज्य के CO अपनी तमाम मांगों को लेकर बीते 9 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे. इस गतिरोध को तोड़ने में दो प्रमुख वजहों ने बड़ी भूमिका निभाई है. 

पहली वजह- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों की मांगों के संबंध में सकारात्मक आश्वासन दिया है. दूसरी वजह- भूमि राजस्व विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल का तबादला होना.

राज्य सरकार ने दो दिन पहले ही सीके अनिल को पद से हटाकर उनकी जगह पर जय सिंह को विभाग की कमान सौंपी थी, जिसके बाद महासंघ ने काम पर लौटने का ऐलान किया.

कई दिनों से ठप था कामकाज

बिहार के राजस्व अधिकारी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए थे, इस वजह से मार्च की शुरुआत से ही जमीनी स्तर पर राजस्व से जुड़े काम प्रभावित हो रहे थे. अधिकारियों की नाराजगी मुख्य रूप से विभागीय नेतृत्व और प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर थी. सीके अनिल के हटने और जय सिंह की नियुक्ति को महासंघ ने अपनी मांगों के प्रति सरकार के सकारात्मक कदम के रूप में देखा है.

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Advertisement