scorecardresearch
 

Bihar: मंदिर के पास झोपड़ी में चल रहा था गंदा खेल, 4 महिलाएं और दो दलाल गिरफ्तार

मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस कार्रवाई में चार महिलाएं और दो पुरुष दलाल गिरफ्तार किए गए हैं. मौके से कैश, स्कैनर मशीन, कई आधार कार्ड और आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ. प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की है. मामले में आगे की जांच जारी है.

Advertisement
X
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.(Photo: Sachin Panday/ITG)
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.(Photo: Sachin Panday/ITG)

बिहार के मोतिहारी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में चल रहे एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. छतौनी थाना क्षेत्र में संचालित इस अवैध धंधे पर छापेमारी कर पुलिस ने चार महिलाओं और दो पुरुष दलालों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई के दौरान मौके से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं.

पुलिस के मुताबिक, छापेमारी में कैश, स्कैनर मशीन, कई आधार कार्ड और अन्य संदिग्ध सामग्री जब्त की गई हैं. सभी सामान को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार, लापरवाही और पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो... मोतिहारी सड़क हादसे में दूल्हे के चाचा समेत 3 की मौत

लिखित शिकायत के बाद बनी विशेष टीम

दरअसल, प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका को एक लिखित आवेदन मिला था. इसमें आरोप लगाया गया था कि छतौनी थाना क्षेत्र के छोटा बरियारपुर स्थित मंदिर और चीनी मिल के पास एक झोपड़ी जैसे घर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है. सूचना मिलते ही इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को दी गई.

एसपी के निर्देश पर प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई. टीम ने गुप्त रूप से जांच की और सोना मती मंदिर के पास स्थित संदिग्ध जगह पर छापेमारी की.

Advertisement

मोतिहारी

छापेमारी में आपत्तिजनक सामान बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार महिलाओं और दो पुरुष दलालों को मौके से गिरफ्तार किया. कमरे की तलाशी लेने पर नकदी, स्कैनर मशीन, कई आधार कार्ड और कथित तौर पर शक्ति बढ़ाने वाली दवाएं बरामद हुईं. इसके अलावा अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्कैनर मशीन और आधार कार्ड की भी जांच की जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं इनका इस्तेमाल किसी तरह की धोखाधड़ी या फर्जीवाड़े में तो नहीं हो रहा था.

पूछताछ जारी, नेटवर्क की तलाश

गिरफ्तार सभी आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है. प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

पुलिस ने साफ कहा है कि शहर में चल रही किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे मामलों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement