scorecardresearch
 

मई में खरीदें हुंडई की कार, नौकरी जाने पर 3 महीने EMI भरेगी कार कंपनी

कंपनी के मुताबिक अगर कोरोना संकट या और किसी वजह से एक साल के दरम्यान कार ग्राहक की नौकरी चली जाती है तो तीन महीने की EMI कार कंपनी भरेगी. यानी ग्राहकों को तीन महीने तक EMI भरने की जरूरत नहीं होगी.

Advertisement
X
लॉकडाउन के बीच हुंडई की नई पहल
लॉकडाउन के बीच हुंडई की नई पहल
स्टोरी हाइलाइट्स
  • बिक्री बढ़ाने के लिए हुंडई की नई पहल
  • कोरोना संकट से अप्रैल में नहीं बिकी एक भी कार

अगर आप कोरोना संकट के बीच इस महीने कार खरीदने  की सोच रहे हैं, तो हुंडई की इस शानदार ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. हुंडई ने ग्राहकों की समयस्या को देखते हुए एक तरह से नई पहल की है. 

भारत में मारुति के बाद सबसे ज्यादा कारें हुंडई की बिकती हैं. कंपनी ने इस नई स्कीम को 'Hyundai EMI Assurance' नाम दिया है. इसके इसके तहत Hyundai के कुछ मॉडल्स की कार खरीदने वाले ग्राहकों को एक साल का EMI इंश्योरेंस दिया जाएगा.

बिक्री बढ़ाने पर कंपनी का फोकस

कंपनी के मुताबिक अगर कोरोना संकट या और किसी वजह से एक साल के दरम्यान कार ग्राहक की नौकरी चली जाती है तो तीन महीने की EMI कार कंपनी भरेगी. यानी ग्राहकों को तीन महीने तक EMI भरने की जरूरत नहीं होगी.

 

इसे पढ़ें: 

कंपनी को उम्मीद है कि उस ऑफर से ग्राहकों में विश्वास जगेगा, और उन्हें लगेगा कि अगर नौकरी रही तो तीन महीने तक EMI नहीं भरने की मदद मिल जाएगी. जिससे ग्राहक शोरूम तक पहुंचेंगे. 

स्कीम के साथ शर्तें 

Advertisement

इस स्कीम के साथ दो शर्तें हैं, पहली शर्त- कार की खरीदारी 4 मई से 31 मई के बीच होनी चाहिए. दूसरी शर्त- कार खरीद की तारीख से एक साल तक इस इंश्योरेंस का लाभ मिलेगा, लेकिन शुरुआती तीन महीनों में नौकरी जाने पर यह लागू नहीं होगा.

इसे भी पढ़ें: 

वहीं Hyundai मोटर इंडिया कोविड-19 प्रभावित क्षेत्रों में सरकार द्वारा तय मानकों के सख्त पालन के साथ अपने सभी डीलरशिप पर काम शुरू करने के लिए तैयार है. कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से अप्रैल में वाहनों की बिक्री पूरी तरह ठप रही. लॉकडाउन की वजह से हुंडई ने एक भी कार नहीं बेच पाई.

Advertisement
Advertisement