हुंडई (Hyundai) की प्रीमियम एसयूवी न्यू 2022 टक्सन (SUV Tucson) बड़े पैकेट में छोटा धमाका साबित हुई है. दरअसल, 27 से 34 लाख रुपये रेंज वाली यह महंगी एसयूवी कार सुरक्षा के लिहाज से फिसड्डी साबित हुई है. LatinNCAP के सेफ्टी क्रैश टेस्ट में इस कार को बहुत कम अंक मिले हैं, जिसके चलते इसे जीरो (Zero) सेफ्टी रेटिंग दी गई है.
क्रैश टेस्ट में नहीं हुई सफल
आज कार खरीदने वाला ग्राहक उसके लुक और डिजाइन के साथ ही सबसे पहले उसके सेफ्टी फीचर्स (Safty Featurs) के बारे में सोचता है. ताकि, उस कार में सफर करते समय वो और उसके परिजन किसी अप्रिय घटना में हताहत ना हों. इस मामले में हुंडई की न्यू 2022 टक्सन (Hyundai Tucson) ने निराश किया है और यह LatinNCAP सेफ्टी क्रैश टेस्ट में फेल हो गई है.
दो एयरबैग वाला वैरिएंट फेल
सेफ्टी क्रैश टेस्ट (Safety Crash Test) के दौरान लैटिन एनसीएपी ने इस कार को जीरो (Zero) रेटिंग दी है. NCAP के ट्विटर हैंडल पर इस कार की सेफ्टी क्रैश टेस्ट का वीडियो अपलोड किया गई है. इस वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि किसी हादसे के समय यह कितनी सुक्षित हो सकती है. यहां बता दें कि टक्सन दो एयरबैग वाले वैरिएंट को क्रैश टेस्ट में फेल किया गया है. जबकि इसके 6 एयरबैग वाले वैरिएंट को 3 Star सेफ्टी रेटिंग दी गई है.
#Hyundai #Tucson (6 bolsas de aire)
3 estrellas
82% Protección Ocupante Adulto
70% Protección Ocupante Infantil
48% Protección para Peatones y Usuarios Vulnerables de las Vías
56% Sistemas de Asistencia a la Seguridad#LatinNCAP #VehiculosMasSeguros pic.twitter.com/rmqaIFcLYN— Latin NCAP (@LatinNCAP) August 31, 2022
टेस्ट में मिले 50% से कम प्वाइंट
दो एयरबैग वाले हुंडई के न्यू टक्सन वैरिएंट को टेस्ट के दौरान 20.09 प्वाइंट मिले, जो कुल पॉइंट का 50 फीसदी से भी कम हिस्सा है. चाइल्ड सेफ्टी रेटिंग की बात करें तो इस कीमती कार को 2.62 प्वाइंट, पैदल यात्री को डिटेक्ट करने के मामले में 48% का स्कोर दिया गया है. कुल मिलाकर, कई लेटेस्ट फीचर्स और तकनीक से लैस यह कार गाड़ी में बैठे लोगों की सुरक्षा के लिहाज से नाकाम साबित हुई है.
शानदार फीचर्स के बाद भी नाकाम
इस लग्जरी कार के फीचर्स पर नजर डालें को नई Tucson थर्ड जनरेशन के कॉम्पैक्ट प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है. इसमें पैलद यात्रियों को डिटेक्ट करने के लिए लेवल-2 ADAS सिस्टम मौजूद है. इसके अलावा कार में ड्राइव अटेंशन वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर और सेफ एक्जिट वार्निंग जैसे सेफ्टी फंक्शन दिए गए हैं.