सुनील जोशी राजस्थान के सवाई माधोपुर में आजतक के संवाददाता हैं. वह 2001 से आजतक के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें पत्रकारिता में कुल 26 साल का अनुभव है. उन्हें पॉलिटिक्स और क्राइम बीट के अलावा सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव है. आजतक से पहले वह इंडिया टीवी, पत्रिका, दूरदर्शन जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उनकी शैक्षणिक योग्यता बीए और बीपीई है. उन्हें सवाई माधोपुर उत्सव अलंकरण अवार्ड और रणथंभौर रत्न सम्मान भी मिल चुका है.