scorecardresearch
 
Advertisement
राधा कुमारी

राधा कुमारी

Senior Sub Editor , TVTN

radha.kumari@aajtak.com

आजतक डिजिटल में सीनियर सब-एडिटर राधा को अंतरराष्ट्रीय खबरों, जियोपॉलिटिक्स और समसामयिक वैश्विक मुद्दों से खास लगाव है और वे मुख्य रूप से इन्हीं विषयों पर लिखती हैं. जटिल से जटिल वैश्विक मुद्दों को सरल और स्पष्ट लहजे में लिखना उनकी खासियत है. इसके साथ ही राधा महिला अधिकारों और मानवाधिकार से जुड़े विषयों पर भी सक्रिय रूप से लिखती और पढ़ती हैं.

राधा ने बतौर पत्रकार अपने करियर की शुरुआत सितंबर 2020 में जनसत्ता से की. एक साल तक जनसत्ता के साथ काम करने के बाद वे 2021 में आजतक डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने इंटरनेशनल न्यूज पर मजबूत पकड़ बनाई और डिजिटल पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई.

राधा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलिविजन जर्नलिज्म में पढ़ाई की है. वे वर्तमान में दिल्ली में रहती हैं. खाली समय में उन्हें अंतरराष्ट्रीय राजनीति को समझना और सामाजिक मुद्दों पर पढ़ना पसंद है. इसके अलावा राधा को नई-नई जगहों पर घूमने का शौक है.

READ MORE...

Follow राधा कुमारी on:

Advertisement
Advertisement