प्रज्ञा कश्यप वर्तमान में देश के प्रतिष्ठित मीडिया हाउस टीवी टुडे ग्रुप में चीफ सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाली प्रज्ञा का इस क्षेत्र में लंबा और शानदार अनुभव रहा है. इससे पहले उन्होंने कई नामचीन मीडिया संस्थानों में काम किया है जिससे उन्हें खबरों की दुनिया का एक व्यापक नजरिया मिला है.
अपने करियर के दौरान उन्होंने हेल्थ, जियो-पॉलिटिक्स, साइंस और लाइफस्टाइल जैसे विविध विषयों पर काम किया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझते हुए प्रज्ञा की असली ताकत पाठकों की पसंद को पहचानना और खबरों की विश्वसनीयता को बरकरार रखना है.
जटिल से जटिल खबर को बेहद सरल, सटीक और असरदार तरीके से पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की सबसे बड़ी विशेषता है.