कुणाल कौशल डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 13 सालों का अनुभव रखने वाले एक सशक्त और विश्वसनीय पत्रकार हैं. वर्तमान में ‘आज तक’ के साथ कार्यरत हैं, जहां वो बीते लगभग सात सालों से सक्रिय रूप से डिजिटल कंटेंट के जरिए देश-दुनिया के अहम मुद्दों को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. उन्हें ट्रेंडिंग न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, हाईपर लोकल स्टोरीज़, मल्टी मीडिया वीडियो पर काम करने का क़रीब दस सालों का अनुभव है.
कुणाल कौशल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘एबीपी न्यूज’ से बतौर ट्रेनी प्रोड्यूसर की थी. यहां उन्होंने चैनल के फ्लैगशिप शो ‘चौबीस घंटे चौबीस रिपोर्टर’ में काम किया और महज एक साल के भीतर अपनी प्रतिभा के दम पर असिस्टेंट प्रोड्यूसर के पद पर प्रमोट हुए. इसके बाद उन्होंने ‘मुंबई मेट्रो’ जैसे प्राइम टाइम शो के लिए भी काम किया, जहां उन्होंने न्यूजरूम की गहराई और प्रोडक्शन की बारीकियों को करीब से समझा.
साल 2016 में उन्होंने ‘न्यूज नेशन’ के साथ डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखा और संस्थान के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट टीम के फाउंडिंग मेंबर रहे. यहां करीब तीन सालों तक काम करते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी, प्लानिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूज प्रेजेंटेशन में अपनी मजबूत पकड़ बनाई. जटिल से जटिल मुद्दों को आसान से आसान भाषा में लोगों को समझाना उनका पैशन है.
साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने ‘आज तक’ ज्वाइन किया, जहां वो लगातार महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों के अलावा क्रिकेट विश्व कप और आईपीएल पर प्रभावी रिपोर्टिंग और स्टोरीज़ की.
कुणाल कौशल मूल रूप से बिहार के पूर्णिया के रहने वाले हैं, जो देश के महान कथाकार फणीश्वर नाथ रेणु की धरती है. इसलिए वो रेणु को लेखनी में अपना आदर्श मानते हैं. उनकी शुरुआती शिक्षा पूर्णिया में ही हुई. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और हिसार स्थित गुरु जांबेश्वर विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. दिल्ली विश्व विद्यालय के राम लाल आनंद कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उन्होंने कई अवॉर्ड जीते थे और बेस्ट फोटो फीचर में उन्हें पूरी यूनिवर्सिटी में तीसरा स्थान मिला था.
कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने बिहार के एक स्थानीय चैनल के लिए फ्रीलांस रिपोर्टर के रूप में काम किया, जिससे उन्हें जमीनी पत्रकारिता का शुरुआती अनुभव मिला. पत्रकारिता के अलावा कुणाल कौशल को किताबें पढ़ने, यात्रा करने, खाना बनाने और बाइक राइडिंग का विशेष शौक है.