डिजिटल न्यूज की तेज रफ्तार दुनिया में, फहद सईद उन पत्रकारों में से हैं जो ट्रेंड्स के पीछे की असल कहानी तलाशते हैं.फिलहाल AajTak.in के ट्रेंडिंग और इंफॉर्मेशन सेक्शन में बतौर डिजिटल पत्रकार काम कर रहे हैं.
फहद की लेखनी की सबसे बड़ी ताकत है-जटिल वैश्विक मुद्दों को आसान, असरदार और संवेदनशील अंदाज में पेश करना. चाहे बात विज्ञान की हो, पर्यावरण की या अंतरराष्ट्रीय घटनाओं की, वे हर विषय को गहराई से समझकर उसे ऐसी कहानी में ढालते हैं, जो सिर्फ जानकारी नहीं देती बल्कि सोचने पर मजबूर भी करती है.
सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर फहद, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से उभरती खबरों को पहचानने और उन्हें बड़े ऑडियंस तक पहुंचाने में खास दक्षता रखते हैं. वायरल ट्रेंड्स को खबर में बदलना उनकी खास पहचान है.
AajTak से पहले, फहद Network18 के साथ जुड़े रहे, जहां उन्होंने सोशल मीडिया ट्रेंड्स, वायरल न्यूज और वीडियो कंटेंट पर काम किया. इस दौरान वे ‘मिशन पानी’ जैसे अहम प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रहे.
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से आने वाले फहद ने साइंस से ग्रेजुएशन किया और फिर दिल्ली में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की. उन्होंने IMII से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया और गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी हिसार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की.
फहद सईद लगातार ऐसे विषयों पर लिखते हैं, जो न सिर्फ ट्रेंड में हों, बल्कि समाज पर असर डालने की क्षमता भी रखते हों. उनकी कोशिश रहती है कि हर कहानी पाठकों तक सिर्फ खबर बनकर नहीं, बल्कि एक अनुभव बनकर पहुंचे.