scorecardresearch
 
Advertisement
दीपक मिश्रा

दीपक मिश्रा

Chief Sub Editor , TVTN

deepak.mishra2@aajtak.com

आजतक.इन में बतौर चीफ सब-एडिटर काम कर रहे दीपक मिश्रा डिजिटल पत्रकारिता में 10+ साल का अनुभव रखते हैं. वह कॉन्टेंट क्रिएशन, एडिटिंग, प्लानिंग और पब्लिशिंग- डिजिटल मीडिया के इन चार प्रमुख स्तंभों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. बेहतरीन न्यूज सेंस और तेजी से निर्णय लेने की क्षमता दीपक की यूएसपी है. वह तेजी से बदलते न्यूज साइकिल में खबरों की प्राथमिकता तय करने और सही एंगल निकालने में माहिर हैं.

कॉपी में वैल्यू एडिशन, हेडलाइन को क्लिकेबल बनाना और कॉन्टेंट को ऑडियंस के मुताबिक ढालना उनकी रोजमर्रा की जिम्मेदारी का हिस्सा है. दीपक मिश्रा आजतक.इन से पहले News18, ZEE, Hindustan और Jansatta जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने अपने जर्नलिज्म करियर की शुरुआत Rajasthan Patrika से की. यहां उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखीं. Hindustan और ZEE मीडिया के साथ काम के दौरान उन्हें डिजिटल कॉन्टेंट और पब्लिशिंग के लिए इनहाउस अवॉर्ड भी मिल चुके हैं.

दीपक नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए कॉन्टेंट को उसी हिसाब से ढालने में पारंगत हैं. Google Analytics और Charbeat जैसे डेटा एनालिसिस टूल्स से इनसाइट लेकर उसी हिसाब से कॉन्टेंट प्लानिंग करना उनकी वर्किंग स्टाइल का अहम हिस्सा है.

दीपक मिश्रा के पास माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से इंग्लिश लिटरेचर में पोस्टग्रेजुएशन की डिग्री है. उन्होंने गोरखपुर यूनिवर्सिटी से इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुशन किया है. दीपक की स्कूलिंग यूपी बोर्ड से हुई है और उन्होंने 10वीं और 12वीं साइंस स्ट्रीम से पास किया है. उनकी जड़ें पूर्वी उत्तर प्रदेश से जुड़ी हैं.

दीपक सिद्ध संत देवरहा बाबा की तपोभूमि देवरिया के रहने वाले हैं और हिंदी, अंग्रेजी और भोजपुरी- तीनों भाषाओं में सहज हैं. खबरों से इतर, दीपक को यात्राएं करना, नए लोगों और संस्कृतियों को समझना पसंद है. पढ़ने-लिखने और सिनेमा-साहित्य में रुचि के साथ वह खुद को बेहतर बनाने की दिशा में हमेशा सक्रिय रहते हैं.

READ MORE...

Follow दीपक मिश्रा on:

Advertisement
Advertisement